लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में सनस्क्रीन यूज ना करने वाले सावधान, आपकी स्किन को हो रहा है ये नुकसान

By गुलनीत कौर | Updated: February 21, 2018 17:10 IST

कम से कम 30 एसपीएफ का सनस्क्रीन सर्दियों में जरूर इस्तेमाल करें, ये आपको कई स्किन परेशानियों से बचाएगा।

Open in App

वातावरण में मौजूद हानिकारक अल्ट्रावायलेट (पराबैंगनी) किरणों से बचने के लिए हम लोशन या सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। बहुत अधिक गर्मी पड़ने पर ये हानिकारक किरणें बढ़ जाती हैं ऐसे में हम हाई एसपीएफ वाले सनस्क्रीन  को अपनी रूटीन में शामिल करते हैं। लेकिन गर्मियां जाते ही हम इसका इस्तेमाल रोक देते हैं। 

अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन कई सारी परेशानियों का शिकार हो सकती है। जी हां... अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके पीछे भी अल्ट्रावायलेट किरणें ही जिम्मेदार हैं। 

दो तरह की अल्ट्रा-वायलेट किरणें होती हैं- पहली है अल्ट्रावायलेट (ए) किरणें जो हमारी स्किन की अंदरूनी लेयर पर वार करती हैं। दूसरी है अल्ट्रावायलेट (बी) किरणें जो त्वचा की ऊपरी लेयर को अपना शिकार बनाती हैं। दोनों में से अल्ट्रावायलेट (ए) किरणों को अधिक हानिकारक माना जाता है, लेकिन अल्ट्रावायलेट (बी) किरणों को भी नजरअंदाज करना सही नहीं है।

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि जहां गर्मियों में ये दोनों किरणें पूरी तरह से एक्टिव होती हैं वहीं सर्दियों में अल्ट्रावायलेट (ए) किरणों में गिरावट आ जाती है। लेकिन दूसरी तरफ अल्ट्रावायलेट (बी) किरणों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई जाती है और यही किरणें सर्दियों के मौसम में भी हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। 

अल्ट्रावायलेट (बी) किरणों के कारण त्वचा समय से पहले बूढ़ी और मुरझाने लगती है। ये किरणें त्वचा के कैंसर और झुर्रियों को पैदा करती हैं। इसलिए सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। 

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि चेहरे के साथ शरीर के उन सभी हिस्सों पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं जो सीधे वातावरण के संपर्क में आते हैं। इसके अलावा सनस्क्रीन भी हाई एसपीएस यानी 30 के बीचे का ना हो। संभव हो तो इसका इस्तेमाल हर 2 घंटे में किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल