लाइव न्यूज़ :

केवल 10 मिनट में चम्मच का यह प्रयोग चेहरे की झुर्रियों से दिला सकता है छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: March 23, 2018 15:39 IST

एक बार बर्फ के पानी से और दूसरी बार गर्म तेल के इस्तेमाल से होगा यह प्रयोग।

Open in App

उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों का बढ़ना एक सामान्य बात है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, उसके साथ हमारी त्वचा पतली पड़ने लगती है और साथ ही यह अपना लचीलापन भी खोने लगती है। इन्हीं कारणों से चेहरे पर झुर्रियां आती हैं। इन झुर्रियों की रोकथाम के लिए महिलाएं महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और सर्जरी को भी अपनाती हैं। जो कि कुछ समय के लिए झुर्रियों को कम तो कर देते हैं लेकिन साथ ही कई सारे साइड इफेक्ट भी दे जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करने पर एक पैसा नहीं लगेगा और यह बेहद असरदार भी है। 

झुर्रियों को कम करने के लिए बीते कुछ समय से 'स्पून थेरेपी' काफी मशहूर हो रही है। दरअसल यह एक जर्मन थेरेपी बताई जा रही है जिसमें स्पून यानी चम्मच के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों का इलाज किया जाता है। मजे की बात तो यह है कि इस थेरेपी को करने के लिए आपको किसी बाहरी एक्सपर्ट के एजरूरत नहीं है। ये एक रूटीन एक्सरसाइज है जिसे आप रोजाना खुद कुछ दिनों तक करेंगी तो चेहरे की झुर्रियां अपने आप गायब होती चली जाएंगी।

यह भी पढ़ें: इन 8 कारणों से बनते हैं डार्क सर्कल, इस तरह करें नेचुरल उपचार

स्पून थेरेपी के लिए आवश्यक सामग्री:

- 2 जंगरोधी और नए स्टील के चम्मच- एक कप ठंडा पानी- कुछ आइस क्यूब्स- एक कटोरी हर्बल या ऑलिव ऑयल

स्पून थेरेपी करने की विधि:

1. सबसे पहले दो चम्मचों को साफ कपड़े या टिश्यू पेपर से अच्छे-से साफ कर लें, ताकि चम्मचों पर किसी प्रकार की कोई नमी या गंदगी ना हो2. अब एक ग्लास ठंडे पानी में (जिसमें बर्फ हो) इसमें इन चम्च्चों को थोड़ी देर के लिए डुबो दें3. अब दोनों चम्मचों को पानी से निकालकर अपने एक-एक हाथ में लें और इन्हें आंखों के ऊपर रखें और कुछ सेकंड्स के लिए ऐसे ही रहने दें। कुल 5 बार आपको ऐसा करना है4. अब यही तरीका आंखों के नीचे वाली जगह पर भी अपनाएं। कुछ सेकंड्स के लिए ठंडे चम्मच के पिछले हिस्सों को आंखों के नीचे रखें। इस बार भी 5 बार दोहराएं

यह भी पढ़ें: रूखे बेजान बालों को 'मेयोनेज़ स्पा' से दिलाएं चमक, जानें कैसे

स्पून थेरेपी फॉर फेस

1. चेहरे पर फेस थेरेपी करने के लिए 2 साफ चम्मचों को गर्म तेल में डुबोएं फिर माथे से लेते हुए चीक बोन तक गोलाकार तरीके से मसाज करें, ध्यान रहे तेल अधिक गर्म नहीं होना चाहिए2. चम्मचों को पहले अपने माथे से बाहर की ओर लेकर आएं फिर अन्दर की ओर ले जाते हुए आंखों के निचले हिस्से तक ले जाएं3. अब दोबारा उसी डायरेक्शन में चम्मचों को बाहर के ओर लेकर आएं और इस बार मसाज करते हुए चीक्स के निचले हिस्से पर ले जाएं4. इसके बाद चीक्स के इस हिस्से से लेते हुए चेहरे के आखिर की बोन तक ले जाएं5. इस तरह से कम से कम 10 मिनट तक मसाज करें

फोटो: एलीडीन डॉट कॉम, विकिमीडिया कॉमन्स

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन