लाइव न्यूज़ :

इन पांच प्रयोगों से हट जाएगा स्ट्रेच मार्क, अपने लिए चुनें कोई एक

By गुलनीत कौर | Updated: January 2, 2018 16:44 IST

खास तरह की डाइट लेने से भी स्ट्रेच मार्क्स लाइट हो सकते हैं।

Open in App

स्ट्रेच मार्क्स को महिलाओं के सबसे बड़े डर में से एक डर कहा जा सकता है। महिलाओं को अपनी बॉडी पर किसी भी तरह का कोई दाग-धब्बा पसंद नहीं होता है और इसे हटाने के लिए वो हर संभव कोशिश करती हैं। स्ट्रेच मार्क्स भी ऐसी ही परेशानी है जिससे महिलाएं परेशान हो जाती हैं क्योंकि ये आसानी से नहीं जाते हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए मार्किट में कई लोशन और आयल मौजूद हैं लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी देखे गए हैं। ऐसा आपके साथ ना हो, इसके लिए जानें ऐसे उपाय जो प्राकृतिक रूप से स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करते हैं। 

खूब पानी पिएंजितना अधिक संभव हो उतना पानी पिएं। डॉक्टरों की राय में पानी पीने से स्किन साफ और चमकदार बनती है, यह प्रयोग आपके स्ट्रेच मार्क्स को लाइट करने में मदद करेगा। 

एलो-वेरा लगाएं शरीर के जिस भाग पर स्ट्रेच मार्क्स हो वहां सुबह-शाम दो बार एलो-वेरा लगाएं। संभव हो तो मार्किट से लिया हुआ एलो-वेरा ना लेकर सीधा प्राकृतिक एलो-वेरा का इस्तेमाल करें। एलो-वेरा की एक स्टेम लेकर उसे स्किन पर कम से कम 5 मिनट रोजाना मसाज करने से मार्क लाइट हो सकता है। 

हेल्दी डाइट लेंस्किन को चमकदार और दाग रहित बनाने के लिए अच्छी डाइट का लेना भी जरूरी है। जितना पौष्टिक आहार आप लेंगी उसका उतना ही पॉजिटिव असर आपकी स्किन पर दिखाई देगा। 

नींबू का रसनींबू में एंटी टैन तत्त्व पाए जाते हैं जो स्किन पर बने किसी भी दाग धब्बे को ठीक करने के काम आते हैं। नींबू से स्ट्रेच मार्क पर मसाज करें, 10 मिनट छोड़ने के बाद ठंडे पानी से धो लें। एक सप्ताह यह प्रयोग करके देखें, फर्क महसूस होने लगेगा। 

एक्सरसाइज भी है जरूरीत्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए उसकी टोनिंग होना बहुत जरूरी है। और ऐसा केवल एक्सरसाइज की मदद से ही हो सकता है। लेकिन शुरुआत लाइट एक्सरसाइज से ही करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेफैशनमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यआपको भी हुआ है जुकाम तो ऐसे कर सकते हैं घरेलू उपचार

फ़ैशन – ब्यूटीघर पर बनाएं ये स्किन मॉइश्चराइजर, सर्दियों का रूखापन होगा दूर

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो