लाइव न्यूज़ :

ऑइली स्किन वाले ना करें ये 5 काम, मिलेगा अपोजिट रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: June 4, 2018 13:06 IST

अगर आप जिम जाते हैं और वहां एक्सरसाइज के बाद खूब पसीना आने पर यह सोचते हैं कि घर जाकर ही चेहरा अच्छी तरह वॉश करेंगे, तो आप गलत करते हैं।

Open in App

स्किन का ख्याल रखना कितना मुश्किल होता है, यह कोई ऑइली स्किन वालों से पूछे। इस तरह की स्किन को रोजाना तारो-ताजा और ऑइल फ्री बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। चेहरा धोने के कुछ समय बाद ही ऑइली स्किन पर तेल आ जाता है। फिर कभी टिश्यू ये तो कभी अन्य तरीकों से चेहरे को बार-बार साफ करना पड़ता है। लेकिन कई बार बहुत ध्यान देने के बावजूद भी चेहरा फ्रेश नहीं दिखता है। ऑइली स्किन को फ्रेश बनाए रखने के लिए क्या किया जाए, इसकी सलाह देने वाले आपको कई लोग मिल जाएंगे। लेकिन ऐसा क्या ना करें कि ऑइली स्किन को अधिक नुकसान ना हो, यह भी महत्वपूर्ण जानकारी है। आइए आपको बताते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें करने से ऑइली स्किन को नुकसान पहुंचता है। 

1. सुबह-शाम क्लीजिंग स्किप करना

मानते हैं कि सुबह ऑफिस जाने के लिए आपको देरी हो रही होती है और शाम को भी देरी से लौटने के बाद कुछ भी करने का मन नहीं करता है। लेकिन क्लींजिंग के लिए केवल 10 मिनट निकालना जरूरी है। क्लींजर से केवल 10 मिनट हलके हाथों से चेहरे पर मसाज करें और फिर गीले टिश्यू से पोंछ लें। इतना ही काफी होगा।

2. स्क्रबिंग का गलत तरीका

समय पर स्क्रबिंग करना हर तरह की स्किन के लिए जरूरी होता है लेकिन आप इसे कैसे कर रहे हैं, रिजल्ट इसी बात पर निर्भर करता है। ऑइली पर जब भी स्क्रबिंग करने तो उंगलियों का प्रेशर कम बनाते हुए धीरे-धीरे स्क्रब करें। अधिक प्रेशर डालने से स्किन की स्मूथनेस गायब हो सकती है। 

3. गलत मॉइस्चराइजर

हमेशा स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऑइली स्किन वालों को मैट (matte) फिनिश वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। लिक्विड फॉर्म वाले मॉइस्चराइजर से इनकी स्किन पर और भी ज्यादा ऑइल आने की संभावना होती है।

यह भी पढ़ें: Upper Lips पर बार-बार आने वाले बालों से हैं परेशान? तो करें ये उपाय

4. फेस वॉश करने का इन्तजार ना करें

अगर आप जिम जाते हैं और वहां एक्सरसाइज के बाद खूब पसीना आने पर यह सोचते हैं कि घर जाकर ही चेहरा अच्छी तरह वॉश करेंगे, तो आप गलत करते हैं। जिम घर से 5 मिनट की दूरी पर हो या 30 मिनट की, चेहरे पर ऑइल को अधिक देर तक ना रखें। जिम में ही चेहरा धोकर घर के लिए निकलें। 

5. बार-बार फेस वॉश करना भी सही नहीं

एक बार सुबह, एक बार रात में सोने से पहले और जब पसीना आए तब फेस वॉश या क्लींजिंग करें। लेकिन हर थोड़ी देर में चेहरा क्लींज करना सही नहीं है। ऐसा करने से चेहरे से वह ऑइल भी निकल जाता है जिसका रहना स्किन के लिए महत्वपूर्ण होता है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन