लाइव न्यूज़ :

इन 5 कारणों से खो जाती है चेहरे की नेचुरल चमक, वापस पाने के लिए करें ये काम

By गुलनीत कौर | Updated: June 10, 2019 08:04 IST

बॉडी में पानी की कमी होने का असर त्वचा पर भी आने लगता है। त्वचा जरूरत से अधिक ड्राई होने लगती है जिससे कि वह रूखी और बेजान दिखती है। त्वचा को हाइड्रेट करने का सबसे आसान तरीका है कि आप खूब पानी पिएं।

Open in App

जब हमारा चेहरा मुरझाने लगता है, स्किन का ग्लो चला जाता है, हमेशा वाली चमक कहीं खो जाती जाती है तो हम सारा दोष बदलते मौसम को देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश का मौसम, चेहरे के मुरझाने के पीछे 5 मुख्य कारण होते हैं जिनका मौसम से कुछ भी कनेक्शन नहीं है। अगर इन्हें दूर कर दिया जाए तो आपका चेहरा अपने आप ग्लो करने लगेगा। आइए जानें वे 5 कारण और उन्हें दूर करने के समाधान भी पाएं। 

1) डेड स्किन सेल्स

समय के साथ चेहरे पर एक अदृश्य परत बनने लगती है, वह परत धीरे धीरे डैमेज हो रहे स्किन सेल्स की वजह से बनती है। इन्हें डेड स्किन सेल्स कहा जाता है इस परत के बनने से चेरा अपनी चमक खो देता है

उपाय: हफ्ते में कम से कम 2 बार चेहरे की स्किन को स्क्रब करें। स्क्रब करने से डैमेज सेल्स निकल जाएंगे और अंदर से खिली खिली त्वचा बाहर आएगी

2) डी-हाइड्रेशन

बॉडी में पानी की कमी होने का असर त्वचा पर भी आने लगता है। त्वचा जरूरत से अधिक ड्राई होने लगती है जिससे कि वह रूखी और बेजान दिखती है

उपाय: त्वचा को हाइड्रेट करने का सबसे आसान तरीका है कि आप खूब पानी पिएं। इसके अलावा रोज सुबह और उसके बाद दिन में भी एक समय मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को अंदर तक ठंडक देने वाली ये चीज स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद, जानें 5 आसान प्रयोग

3) सूरज की किरणों का असर

गर्मियों में हम हमेशा घर के अंदर रहें और धूप से अपनी त्वचा की रक्षा कर लें ऐसा संभव नहीं है। हम बाहर निकेलंगे और धूप से हमारी त्वचा डैमेज भी होगी। सूरज की किरणें तवचा की नेचुरल रंगत छीनकर उसे बेजान बनाती है

उपाय: धूप से अगर तवचा डैमेज हो जाए तो जब भी बाहर निकलने लगें उससे आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगा लें। धूप से लौटने के बाद फेस वॉश करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं

4) प्रदूषण

मौसम बदलता है इसलिए हर मौसम त्वचा अलग तरीके से रिएक्ट करती है। मगर प्रदूषण हर मौसम हमारी त्वचा को डैमेज करता है। धुल, मिट्टी, धुआं त्वचा पर चिपकने के बाद एक्ने, स्किन एलर्जी, आदि प्रोब्लम्स देता है

उपाय: जब भी बाहर निकलें चेहरा ढक लें। बाहर जाने से पहले और वापस लौटने पर फेस वॉश करें। क्लींजिंग, टोनिंग, स्क्रबिंग के स्टेप्स हर हफ्ते कम से कम 2 बार फॉलो करें

5) तनाव

तनाव में आप सिर्फ परेशान दीखते नहीं हैं बल्कि इसका असर आपकी स्किन पर भी होता है इसलिए चेहरा और भे खराब लगने लगता है। आप जितना अधिक तनाव लेंगे, आपकी स्किन पर इसका उतना ही बुरा असर होगा

उपाय: हेल्दी डायट लें, मूड ठीक रखें, तनाव देने वाली चीजों से दूर रहें और लोगों से मिले जुलें। जितना कम तनावग्रस्त होंगे उतना ही आपकी स्किन के लिए यह अच्छा है

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन