लाइव न्यूज़ :

शहनाज गिल ने बेहतरीन तरीके से कैरी की सीक्वेंस साड़ी, देखिए एक्ट्रेस की दिलकश अदाएं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 29, 2022 18:03 IST

अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहने वालीं शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आईं। दरअसल, शहनाज ने हाल-फिलहाल में मनीष मल्होत्रा की ब्लश पिंक सीक्वेंस साड़ी में फोटोशूट कराया है। 

Open in App
ठळक मुद्देशहनाज गिल ने कैरी की पिंक कलर की सीक्वेंस साड़ीशहनाज ने हाल-फिलहाल में कराया फोटोशूटसीक्वेंस साड़ी में शहनाज का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है

पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर ही अपने फैशन सेंस को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। दरअसल, उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी लाजवाब है जिसकी वजह से उनकी हर तरफ तारीफ होती है। इसी क्रम में शहनाज एक बार फिर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आईं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ब्लश पिंक सीक्वेंस साड़ी में फोटोशूट कराया था। 

इस फोटोशूट की तस्वीरें शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं, फैंस को शहनाज गिल की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। वैसे उनके ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की सीक्वेंस साड़ी के साथ डायमंड ज्वेलरी कैरी की है। वहीं, अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए शहनाज ने मिनिमल मेकअप कराया है। उनके इस लुक के साथ न्यूड लिपशेड कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। इस फोटोशूट में शहनाज गिल कहर ढा रही हैं। 

वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल को हाल ही में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौसला रख (Honsla Rakh) में देखा जा चुका है। इसके अलावा शहनाज को 'तू यहीं है' गाने में भी देखा जा चुका है। इस गाने के जरिये एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दिया था। खास बात ये है कि इसे खुद उन्होंने गाया था। शहनाज के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया जा चुका है।

टॅग्स :शहनाज गिलफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल