लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड निक से मिली प्रियंका चोपड़ा की 1.5 करोड़ की रिंग में ऐसा क्या है खास, जानें पूरी डिटेल

By गुलनीत कौर | Updated: August 17, 2018 13:49 IST

इंटरनेशनल जेमोलोजिस्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहनी गई इस रिंग की कीमत 200 हजार डॉलर है।

Open in App

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक के रिलेशनशिप की चर्चा मीडिया की सुर्खियों में लगातार होती रहती है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शायद आने वाले अक्टूबर में दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे। लेकिन इसी बीच प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसने शादी की बात को और भी पक्का कर दिया। 

एक पार्टी के दौरान रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा ने सेल्फी ली और रवीना ने इस तस्वीर को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। दरअसल इस तस्वीर में प्रियंका ने एक डायमंड रिंग पहनी हुई है जिसे देखते ही लोगों ने यह अनुमान लगाया कि हो ना हो यह उनकी इंगेजमेंट यानी सगाई की अंगूठी है। यह रिंग हाथ की तीसरी अंगुली में होने के कारण इस बात को पक्का माना जा रहा है कि प्रियंका और निक सगाई कर चुके हैं और शायद जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

रवीना टंडन द्वारा पोस्ट की गयी ये तस्वीर मुंबई में ही एक पार्टी के दौरान ली गई। तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस सेल्फी लेते हुए 'पाउट' पोज दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका का बायां हाथ रवीना की गर्दन से होते हुए सामने आ रहा है जिसकी वजह से हाथ में पहनी रिंग साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई और सभी यह अंदाजा लगाने लगे कि निक-प्रियंका की सगाई हो चुकी है। 

प्रियंका की 200 हजार डॉलर की रिंग

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहनी गई इस रिंग की कीमत 200 हजार डॉलर बताई जा रही है। रिंग में सिंगल डायमंड लगा है। इंटरनेशनल जेमोलोजिस्ट के अनुसार यह 5 कैरेट की रिंग है। रिंग में लगे डायमंड को 'कुशन कट डायमंड' कहा जाता है। यह डायमंड की सबसे महंगी रेंज में गिना जाता है। जेमोलोजिस्ट ने आगे बताया कि हॉलीवुड में बीते समय में कई सितारों ने सगाई की है और प्रियंका की यह रिंग उन सभी रिंग की कीमत को टक्कर दे रही है।

मीडिया को देख एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने उतारी सगाई की 'अगूंठी', वीडियो हुआ वायरल

लगाया है ऐसा नेल पेंट

रिंग के अलावा पार्टी में प्रियंका ने अपने हाथों पर जो नेल पेंट लगाया था वह भी परफेक्ट लग रहा था। नेल पेंट का रंग उनके हाथ को अच्छी लुक दे रहा था। यह एक मैनीक्योर नेल पेंट है जो प्रियंका के हाथों की स्किन टोन को पूरी तरह से मैच कर रहा था। 

बहरहाल अभी तक प्रियंका या निक की ओर से सगाई की कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बीते दिन प्रियंका जब भारत आई थीं तो वे एयरपोर्ट पर अपना बायां हाथ छिपाती हुई दिखी थीं। तभी लोगों को उनकी सगाई हो जाने पर शक हुआ था। और अब एक्ट्रेस रवीना द्वारा पोस्ट की इस तस्वीर ने शक को और भी गहरा कर दिया है। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाफैशनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?