लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: आंखों को बड़ा दिखाने में काम आएंगे ये 5 मेकअप हैक्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2022 14:55 IST

ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपनी छोटी आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, यहां कुछ ऐसे मेकअप हैक्स बताए जा रहे हैं, जो आपकी छोटी आंखें न केवल सुंदर बल्कि बड़ा दिखाने में भी मदद करेंगे। 

Open in App

Beauty Tips: आंखों को चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा कहा जाता है। हर आंख का आकार बेहतरीन होता है। ऐसे में जहां बड़ी आंखों के अपने फायदे हैं तो छोटी आंखें भी किसी से कम नहीं होती हैं। हालांकि, ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपनी छोटी आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, यहां कुछ ऐसे मेकअप हैक्स बताए जा रहे हैं, जो आपकी छोटी आंखें न केवल सुंदर बल्कि बड़ा दिखाने में भी मदद करेंगे। 

आई लैशेज को कर्ल करना: छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए सबसे पहले जो चीज की जा सकती है, वह है पलकों को कर्ल करना क्योंकि मस्कारा पलकों को बड़ा दिखाता है। लैशेस को कर्ल करके और मस्कारा की एक लेयर लगाकर लैशेज में और वॉल्यूम बढ़ाया जा सकता है। 

आईब्रो पर काम करना: चेहरे पर आंखों के बाद आईब्रो दूसरा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी लंबाई चेहरे के समग्र रूप में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। अपनी आइब्रो को हमेशा अच्छे शेप में रखें और उसके लिए सैलून में विजिट करते रहें। अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए अपनी आईब्रो के स्थान को अधिकतम करें जो बड़ी दिखने वाली आंखों का भ्रम पैदा कर सकती है। साथ ही चौड़ी आईब्रो ज्यादा बोल्ड लुक देती हैं।

अपनी आंखों को हाइलाइट करें: चेहरे के किसी भी हिस्से को हाईलाइट करने से वह बड़ा, चमकदार और बेहतर दिखता है। बड़ी दिखने वाली आंखों के लिए उन्हें हाइलाइट करें। अपनी आईब्रो बोन, आंखों के अंदरूनी कोनों और पलकों के केंद्र पर थोड़ा सा ब्रश करें। यह सब हाइलाइटिंग आंखों को बड़ा लुक देगा। 

डार्क सर्कल छिपाएं: डार्क सर्कल्स आंखों को छोटा और सुस्त दिखाते हैं। आंखों के नीचे या काले धब्बों को छुपाने से बहुत फर्क पड़ता है। डार्क सर्कल्स को ढकने से भी चेहरा ऊपर उठता है और आंखों में तुरंत चमक आती है जिससे वे बड़ी दिखती हैं।

कभी भी लोअर लैश का लाइनर न लगाएं: जब पलकों की बात आती है, तो ऊपरी और निचली पलकें अलग-अलग भूमिका निभाती हैं और उनका मेकअप भी अलग तरह से किया जाता है। निचली लैश लाइन को ढंकना अच्छा विचार नहीं है क्योंकि इससे आंखें छोटी दिखती हैं। निचली पलकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि उन्हें बिना मेकअप के छोड़ दें और उन पर कुछ भी न लगाएं। आप बस इतना कर सकते हैं कि आंखों के अंदरूनी कोनों में कुछ चमक या हाइलाइटर लगाएं जो आंखों में कुछ वॉल्यूम जोड़ सके।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल