लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ 2019 : पति की लंबी आयु और खास लाभ पाने के लिए इस राशि की महिलाएं पहने इस रंग के कपड़े

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 14, 2019 12:36 IST

करवा चौथ के दिन सभी महिलाएं खास और सुंदर दिखने के लिए कपड़ों से लेकर अपनी साज-सज्जा पर खास ध्यान देती हैं। हम आपको यहां बताएंगे कि किस राशि की महिला को इस करवा चौथ पर किस रंग के कपड़े पहनने से उनके लिए शुभ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि की महिलाएं करवा चौथ पर पहनने के लिए नीले रंग को चुनेंतुला राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल- सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए

हर शादीशुदा औरत के लिए सुहाग और प्यार का प्रतीक करवा चौथ बहुत मायने रखता है। इस साल करवा चौथ 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन हर सुहागन स्त्री अपने पति के लिए पूरे दिन व्रत रखती है।

इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र और सलामती की कामना करती है। लेकिन इस बार करवा चौथ पूरे 70 साल बाद एक खास संयोग लेकर आ रहा है। दरअसल, इस साल रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बनने से इस करवा चौथ का फल बेहद शुभ होने वाला है।

इस व्रत के दिन सभी महिलाएं खास और सुंदर दिखने के लिए कपड़ों से लेकर अपनी साज-सज्जा पर खास ध्यान देती हैं। इसी के चलते कई महिलाएं ये कंफ्यूज होती हैं कि कैसे और किस रंग के कपड़ों को सेलेक्ट करें। ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको यहां बताएंगे कि किस राशि की महिला को इस करवा चौथ पर किस रंग के कपड़े पहनने से उनके लिए शुभ होगा।

इस व्रत के लिए कपड़ों के चुनाव को लेकर अक्सर महिलाएं बेहद उत्साहित और छोड़ी कन्फ्यूज रहती हैं। लेकिन इस करवा चौथ आपकी कन्फूजन थोड़ी कम करते हुए आपको बताते हैं कि किस राशि की महिला को इस करवा चौथ पति की लंबी उम्र और प्यार बनाए रखने के लिए किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।  

मेष राशि- 

इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के खास मौके पर लाल और गोल्डन रंग के कपड़ों को चयन करना चाहिए। ये इनके लिए बेहद शुभ होगा।

वृषभ राशि- 

वृष राशि की महिलाएं करवा चौथ पर हो सकें तो सिल्वर और लाल रंग की साड़ी पहन कर पूजा करें। इस रंग की साड़ी या कोई ड्रेस पहनने से पति-पत्नी में प्यार हमेशा बना रहेगा।

मिथुन राशि-

इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग बेहद शुभ होगा इस दिन के लिए। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति की उम्र लंबी होगी।

कर्क राशि- 

कर्क राशि की महिलाएं इस खास मौके के लिए विशेषकर लाल-सफेद के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी का चयन करें। ध्यान दें कि इस राशि की महिलाओं को व्रत खोलते समय चांद को सफेद बर्फी का भोग लगाना चाहिए।

सिंह राशि-

करवा चौथ वाले खास दिन के लिए अगर आप साड़ी खरीदने जा रही हैं तो आप कई कलर के कपड़े खरीद सकती हैं। साड़ी का रंग चुनते समय आप लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग चुन सकती हैं। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से शादीशुदा जोड़े के वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बना रहता है।

कन्या राशि- 

कन्या राशि वाली महिलाएं इस मौके पर लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा करें। इससे इन्हें वैवाहिक जीवन में लाभ मिलेगा।

तुला राशि- 

तुला राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल- सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से आप को पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा मिलता रहेगा।

वृश्चिक राशि- 

इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।

धनु राशि- 

इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें।

मकर राशि-

मकर राशि की महिलाएं करवा चौथ पर पहनने के लिए नीले रंग को चुनें। ऐसा करने से आपके मन की हर इच्छा जल्द पूरी होगी।

कुंभ राशि-

ऐसी महिलाओं को आसमानी नीला या सिल्वर रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

मीन राशि-

इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। ऐसा करने से इस राशि की महिला के पति की उम्र लंबी होगी।

टॅग्स :करवा चौथ
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीKarva Chauth 2025: इन यूनिक चूड़ा सेट से बढ़ाए अपने कलाई की खूबसूरती, करवा चौथ के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन

पूजा पाठDiwali 2023: विश्व की टॉप मिठाई में शामिल, 'रस मलाई' और 'काजू कतली'

बॉलीवुड चुस्कीKarwa Chauth 2023: पहला करवा चौथ मनाएंगे ये 5 सितारे, लिस्ट में शामिल हैं कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Karwa Chauth 2023: कियारा आडवाणी ने लगाई करवा चौथ मेहंदी, शेयर की फोटो

पूजा पाठKarva Chauth 2023: इस खास पर्व पर एक-दूसरे को दें खुशियों से भरे ये बधाई संदेश, इनके जरिए कर सकते हैं पार्टनर को सरप्राइज

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो