लाइव न्यूज़ :

हल्दी सेरेमनी के लिए करिश्मा तन्ना से लीजिए फैशन टिप्स, लगेंगी सबसे डिफरेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2022 18:24 IST

अगर आप भी किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार की हल्दी सेरेमनी अटेंड करने वाली हैं तो आप करिश्मा से फैशन टिप्स ले सकती हैं। यही नहीं, अगर आप खुद ही ब्राइड हैं तो भी आप इस खास मौके के लिए करिश्मा तन्ना से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप इस खास मौके के लिए करिश्मा से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैंकरिश्मा अपनी एक्टिंग के साथ स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फैंस के बीच काफी मशहूर हैं

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अपनी एक्टिंग के साथ स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। उन्हें अक्सर ही अमेजिंग और डीसेंट कपड़े कैरी करते हुए देखा जा चुका है। इसी क्रम में एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, वो अपनी हल्दी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार की हल्दी सेरेमनी अटेंड करने वाली हैं तो आप करिश्मा से फैशन टिप्स ले सकती हैं। यही नहीं, अगर आप खुद ही ब्राइड हैं तो भी आप इस खास मौके के लिए करिश्मा से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

एक्ट्रेस ने डिच किया कलरफुल कॉम्बिनेशन

बता दें कि अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए करिश्मा तन्ना ने कलरफुल कॉम्बिनेशन को छोड़कर सफेद रंग को चुना। उन्होंने इस मौके पर सुकृति ऐंड आकृति लेबल का का सफेद शरारा बेहद खूबसूरती से कैरी किया। बता दें कि एक्ट्रेस का शरारा सेट ऑर्गैनिक कॉटन से तैयार किया गया है। इसकीकुर्ती शॉर्ट लेंथ की है। शरारे की खास बात ये है इसमें स्पगैटी स्लीव्स हैं, जिन्हें गोल्डन किरण से सजाया गया है। इस पर सफेद धागे से कढ़ाई की गई है और सितारा वर्क जोड़ा गया है। एक्ट्रेस ने साथ में घेरदार शरारा कैरी किया है और साथ में किरण लगा दुपट्टा भी है। कुल मिलाकर करिश्मा का शरारा बेहद खूबसूरत है। 

फ्लोरल ज्वेलरी

करिश्मा तन्ना ने शरारे के साथ फ्लोरल ज्वेलरी कैरी की है, जो उनके ओवरऑल लुक को चार चांद लगा रही है। एक्ट्रेस ने जो ज्वेलरी कैरी की है उसमें माथा पट्टी, झुमके, हाथ फूल और कलीरे शामिल हैं। मोगरे के फूलों की कलियों के साथ ही गोल्डन बीड्स और क्रिस्टल क्लियर स्टोन्स लगी यह ज्वेलरी बहुत प्यारी लग रही है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को नेचुरल रखा, जबकि हेयरस्टाइल भी बेहद सिंपल और सोबर रखी जिससे उनका हल्दी सेरेमनी लुक काफी उबरकर सामने आ रहा है। 

टॅग्स :करिश्मा तन्नाफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल