लाइव न्यूज़ :

बटक्स के जिद्दी दानों का इस तरह करें सफाया

By गुलनीत कौर | Updated: July 2, 2018 16:47 IST

नहाने के लिए जिस भी साबुन या शावर जेल का आप इस्तेमाल करते हैं, उसे फौरन बदलें।

Open in App

गर्मियों में सूरज की तेज किरणों के कारण स्किन पर बुरा असर होता है। जितनी स्किन धूप के संपर्क में आती है वह डार्क भी हो जाती है और इस पर मुंहासे होना भी सामान्य प्रॉब्लम है। लेकिन उन हिस्सों पर भी मुंहासे हो जाते हैं जो सूरज की किरणों के डायरेक्ट संपर्क में ना आएं। गर्मियों में तंग कपड़े और अधिक पसीना आने की वजह से कूल्हों और इसकी आसपास की जगह पर इन्फेक्शन बनने लगता है और धीरे-धीरे ये संक्रमण मुंहासों को बनाता है। इससे छुटकारा पाना हो तो आगे बताये जा रहे टिप्स को फॉलो करें:

1. वर्कआउट के कपड़े बदलें

सबसे पहले वर्कआउट करते समय आप जिन कपड़ों का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, उन्हें बदल डालें। संभव हिया कि उन कपड़ों का फैब्रिक इस तेज गर्मी के कारण आपको सूट ना कर रहा हो। इसके अलावा अपने अंडरगार्मेट्स के फैब्रिक को भी चेक करके ही पहनें। बटक्स पर मुंहासे होने पर दिन में एक से अधिक बार नहाने की कोशिश करें। 

2. शावर जेल बदलें

नहाने के लिए जिस भी साबुन या शावर जेल का आप इस्तेमाल करते हैं, उसे फौरन बदलें। आपको एक्ने से फाइट करने वाले साबुन की जरूरत है। स्किन टाइप के अनुसार उसे चुनें और इस्तेमाल करें।

जांघों के जिद्दी कालेपन को इस तरह करें लाइट, आजमाएं कोई भी एक नुस्खा

3. स्क्रबिंग का सहारा लें

एक्ने इन्फेक्शन के कारण ही होते हैं और इन एक्ने में जमी गंदगी का बाहर आना जरूरी है। इसलिए नहाने से पहले 5 मिनट के लिए इस एरिया को स्क्रब करें और फिर नहायें। संभव हो तो ऐसा दिन में एक से अधिक बार करें। बटक्स के मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।

4. लोशन

गर्मी की वजह से अधिकतर लोगों को बटक्स पर एक या दो जिद्दी एक्ने ही होते हैं। लेकिन अगर ये अधिक हैं और पूरे एरिया पर फैल रहे हैं तो जिंक युक्त कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सल्फर युक्त क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो इन एक्ने से होने वाले दागों को आने से पहले ही रोक सकती है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन