लाइव न्यूज़ :

जांघों के जिद्दी कालेपन को इस तरह करें लाइट, आजमाएं कोई भी एक नुस्खा

By गुलनीत कौर | Updated: June 26, 2018 07:43 IST

एक टमाटर लें और उसे मैश करके जांघों पर 10 मिनट के लिए रगड़ें। इसके बाद नार्मल पानी से धो लें।

Open in App

आमतौर पर हमारे चेहरे, हाथ और पांव सूरज की किरणों के संपर्क में आने से काले पड़ने लगते हैं। इनके गहरे रंग को लाइट करने के लिए हम हमेशा कोई ना कोई उपाय करते रहते हैं। लेकिन इनके अलावा भी शरीर के अन्य कुछ भागों भागों की त्वचा गहरी पड़ने लगती है। जैसे कि हमारी जांघें, यानी थाईस। पूरा दिन तंग कपड़े पहनने से प्रॉपर हवा ना मिलना और पसीना जमा होने से यहां  की त्वचा काली पड़ने लगती है। अगर यहां की स्किन का रंग आप हल्का करना चाहती हों तो आगे बताए जा रहे आसान घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करें:

1. ओटमील

ओटमील के इस्तेमाल से अगर आप जांघों की त्वचा को रोजाना स्क्रब करेंगी, तो यहां की स्किन में निखार आएगा। दो चम्मच पिसे हुए ओटमील में थोड़ा नींबू या फिर टमाटर का रस मिला लें। इस पेस्ट को स्क्रब की तरह जांघों पर करीब 20 मिनट तक रगड़ें। रगड़ने के बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना इस तरह स्क्रब करने से जांघों की त्वचा का रंग हल्का हो सकता है।

2. पपीता

मैश किए हुए पपीते में ओटमील, बेसब या फिर आते के चोकर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को करीब 15 से 20 मिनट तक जांघों पर मलें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना या फिर सप्ताह में कम से कम 3 बार इस प्रयोग को करने से यहां की स्किन का रंग हल्का हो जायेगा।

नए फुटवियर से शू-बाइट ना हो, इसके लिए आजमायें ये 5 तरीके

3. टमाटर

अगर किसी भी तरह के पेस्ट को बनाने में आलस आ रहा हो तो केवल एक टमाटर लें और उसे मैश करके जांघों पर 10 मिनट के लिए रगड़ें। इसके बाद नार्मल पानी से धो लें। यह प्रयोग एक बार सुबह और एक बार शाम को भी करें। जांघों की डार्क स्किन का रंग हल्का हो जायेगा। 

4. जैतून का तेल

जैतून के तेल में अंडे की जर्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे जांघों की स्किन पर हलके हाथों से लगाएं और फिर कुछ देर के लिए लगा रहने दें। जैतून के तेल से यहां की डेड स्किन निकल जायेगी और अंडे की जर्दी से गोरी त्वचा मिलेगी। 

5. नींबू

थोड़े गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं और इसे हलके हाथों से केवल जांघों पर लगाएं। लगाने के बाद कुछ देर छोड़ दें। आप चाहें तो हलके हाथों से मसाज भी कर सकती हैं। सुबह शाम दो बार इसके इस्तेमाल से जांघों का जिद्दी कालापन दूर हो जायेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन