लाइव न्यूज़ :

इन 5 आसान स्टेप्स में पाएं लंबे और खूबसूरत नाखून

By गुलनीत कौर | Updated: June 14, 2018 17:09 IST

अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखूनों की ग्रोथ अच्छी हो तो रोजाना की डाइट में प्रोटीन, बायोटिन, जिंक और आयरन की भरपूर मात्रा रखें।

Open in App

लंबे और खूबसूरत नाखून पाने की इच्छा हर लड़की की होती है। कुछ लोगों के नाखूनों की ग्रोथ प्राकृतिक रूप से ही अच्छी होती है। इन्हीं में से कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके ना केवल लंबे, बल्कि मजबूत और परफेक्ट शेप के नाखून आते हैं। इन्हें नाखूनों को फाइलर से शेप दिलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन वहीं कुछ के नाखून छोटे आते हैं और अगर थोड़ी ग्रोथ हो भी जाए तो जल्दी टूट जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आगे बताए जा रहे 5 स्टेप्स को फॉलो करें और पा लें सुन्दर और लंबे नाखून। 

1. क्यूटिकल्स मेनटेन करें

सबसे पहले नाखूनों के क्यूटिकल्स को ठीक करें। नाखून जहां से ग्रो करते हैं वहां नाखूनों पर स्किन आने लगती है, जिसे क्यूटिकल्स एरिया कहते हैं। इस एरिया को अगर साफ कर दिया जाए तो नाखून की ग्रोथ में मदद मिलती है। मार्किट में क्यूटिकल्स पुशर मिलता है, इसे इस्तेमाल से आप क्यूटिकल्स को मेनटेन कर सकती हैं।

2. हाइड्रेट करें

स्किन की तरह ही नाखूनों को भी समय-समय पर हाइड्रेट करने की जरूरत पड़ती है। हमारे हाथ दिन भर में ना जाने कितनी बार धुलते हैं, लेकिन हम में से शायद ही कोई ऐसा है जो उनपर लोशन लगाकर उन्हें हाइड्रेट करे। नाखूनों को पोषण मिलने से उनकी ग्रोथ में मदद मिलती है। 

3. डाइट पर भी दें ध्यान

अगर अच्छी सेहत और स्किन पाने के लिए हमें सही डाइट की जरूरत पड़ती, तो नाखून भी तो बॉडी का ही हिस्सा हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखूनों की ग्रोथ अच्छी हो तो रोजाना की डाइट में प्रोटीन, बायोटिन, जिंक और आयरन की भरपूर मात्रा रखें।

हेयर वैक्सिंग के असहनीय दर्द से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये 5 टिप्स

4. नेल्स को बफर करें

यह बहुत कम लड़कियों को पता होता है कि नाखूनों को समय रहते बफर करने की जरूरत भी पड़ती है। इससे नाखून शाइन करते हैं और उन्हने मजबूती भी मिलती है। इसके लिए मार्किट से मिलने वाले नेल बफर का ही इस्तेमाल करें।

5. मैनीक्योर कराएं

जिस तरह चेहरे को मेनटेन करने के लिए आप 3 सप्ताह में एक बार या एक महीने में एक बार फेशियल करवाती हैं, उसी तरह 30 दिन में एक बार मैनीक्योर भी करवाना चाहिए। और अगर आपको पार्लर से मैनीक्योर करवाना महंगा लगे तो घर पर ही सप्ताह में एक बार नाखूनों को अच्छी तरह साफ करके, उसके किनारों की स्किन को मेनटेन करके नेल्स ग्रोथ का कोई ऑइल जरूर लगाएं। इतना करने से ही आपके नाखूनों को ग्रोथ मिलेगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन