लाइव न्यूज़ :

पार्लर जाकर फेशियल कराने का टाइम ना हो तो घर पर करें ये काम, 15 मिनट में पाएंगी ग्लो

By गुलनीत कौर | Updated: July 1, 2018 15:51 IST

कई बार समय की कमी होने के कारण हम पार्लर जाकर फेशियल नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही थोड़ा समय निकालें तो चेहरे पर निखार भी पा सकती हैं और साथ ही काफी पैसे भी बच जाएंगे। 

Open in App

सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम का स्किन पर कोई ना कोई बुरा प्रभाव जरूर होता है। सर्दियों में स्किन से नमी खो जाती है और गर्मियों में टैनिंग की वजह से स्किन डार्क होने लगती है। इसलिए महीने में एक बार फेशियल करवाना चाहिए ताकि स्किन से प्रदूषण के कण दूर हो जाएं और वह नैचुरली सुन्दर लगे। लेकिन कई बार समय की कमी होने के कारण हम पार्लर जाकर फेशियल नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही थोड़ा समय निकालें तो चेहरे पर निखार भी पा सकती हैं और साथ ही काफी पैसे भी बच जाएंगे। 

मॉइस्चराइज करें

सबसे पहले अपने चेहरे को गीले टिश्यू से अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें और हाथों पर थोड़ा लेकर करीब 5 मिनट तक मसाज करें। 

स्टीम लें

एक पतीले में पानी उबालें और फिर पतीले को गैस से उतार लें। इस गर्म पानी से स्टीम लें। अगर आपके पास स्टीम लेने का उपकरण है तो और भी अच्छी बात है। केवल 10 मिनट के लिए ही स्टीम लेना है।

मसाज करें

अब किसी भी फशियल क्रीम से चेहरे पर 10 से 15 मिनट मसाज करें। अगर आपको मसाज करने का तरीका अच्छी तरह मालूम हो तो 15 मिनट मसाज करें, नहीं तो 5 मिनट ही करें। 

फेस पैक लगाएं

स्किन की जरूरत के हिसाब से फेस पैक लगाएं। मार्किट से लाकर या फिर घर पर भी फेस पैक बना कर इस्तेमाल सकते हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन