लाइव न्यूज़ :

मेकअप रिमूव करने के 5 नेचुरल तरीके, इनसे स्किन में निखार भी आएगा

By गुलनीत कौर | Updated: April 19, 2018 17:33 IST

मेकअप निकालने के लिए कोकोनट ऑइल बेस्ट ऑप्शन है, इसे केवल चेहरे पर लगा लें और 2 मिनट रखने के बाद कॉटन बॉल के इस्तेमाल से मेकअप निकालें।

Open in App

रोजाना मेकअप का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होता है रात में मेकअप को अच्छे-से निकाल पाना। मार्किट से मिलने वाले मेकअप रिमूवर प्रोडक्ट से मेकअप निकल तो जाता है लेकिन उनके केमिकल के चलते कई बार आंखों में जलन और स्किन पर एलर्जी होने जैसे परेशानी झेलनी पड़ती है। तो चलिए आज आपको आपके रसोई घर में रखी चीजों के ही इस्तेमाल से मेकअप रेमूव करना बताते हैं।

1. दूध

सिर्फ दूध या फिर दूध में थोड़ा बादाम का तेल मिलाकर उससे चेहरे पर मसाज करें। कॉटन बॉल्स के इस्तेमाल से भी इसे पूरे चेहरे पर लगा सकते हैं और फिर वाइप्स या कॉटन के कपड़े को यूज करके साफ कर लें। मेकअप निकल भी जाएगा और किसी तरह का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा।

2. बेकिंग सोडा और शहद

एक साफ कपड़े पर शहद लगाएं और ऊपर से बेकिंग सोडा पाउडर छिड़क दें। अब इसे लेकर चेहरे पर जहां-जहां मेकअप लगा है उन हिस्सों पर मलें। शहद और बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से मेकअप रिमूव हो जायेगा और साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट कर मेकअप से होने वाले एलर्जी से भी बचाएगा।

यह भी पढ़ें: 

3. नारियल तेल

मेकअप निकालने का यह सबसे सरल तरीका है। थोड़ा कोकोनट ऑइल यानी नारियल का तेल चेहरे, आंखों, सब जगह लगा लें और फिर कॉटन बॉल के इस्तेमाल से मेकअप निकालें। एक दूसरे तरीके के अनुसार नारियाल तेल लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर फेस वॉश के इस्तेमाल से मुंह धो लें। मेकअप आसानी से निकल जायेगा।

4. खीरा

मिक्सर ग्राइंडर में खीरा पीस लें, इसके पेस्ट में अपनी पसंद का कोई भी नेचुरल ऑइल मिला लें और इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें। इसके दो फायदे मिलेंगे, पहला मेकअप निकल जायेगा और दूसरे फायदा यह स्किन को हाइड्रेट कर उसे निखार देगा। 

5. स्टीम

मेकअप निकालने के लिए सिर्फ पानी में या फिर पानी में कोई नेचुरल ऑइल मिलाकर इसकी भांप लें। 10 मिनट भांप लेने के बाद कॉटन के कपड़े से चेहरा साफ करेंगी तो सारा मेकअप निकल जायेगा।

फोटो: गॉर्जियस गिलर डॉट कॉम, पिक्सा-बे, फ्लिकर

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन