लाइव न्यूज़ :

घर पर बनाएं ये स्किन मॉइश्चराइजर, सर्दियों का रूखापन होगा दूर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 19:03 IST

नींबू और शहद इत्यादि घरेलू सामग्री की मदद से ही आप तैयार कर सकते हैं ये मॉइश्चराइजर।

Open in App

सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम होना एक आम बात है. हर दूसरा इंसान ड्राई या रफ स्किन से इस मौसम में परेशान रहता है. इससे बचने के लिए बाजार में यूं तो कई क्रीम/मॉइश्चराइजर मिलते हैं. लेकिन आज हम आपको घरेलू मॉइश्चराइजर के बारे में बताएंगे. इसे आप घर पर ही बनाइए और इस्तेमाल करें. इसके 2-3 इस्तेमाल के बाद ही स्किन में बड़ा बदलाव आएगा और बार-बार क्रीम का यूज नहीं करना पड़ेगा.

रोज वाटर, ग्लिसरीन, लेमन जूस

एक चम्मच रोज वाटर और एक चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं. अगर आपके पास नींबू का रस ना हो तो संतरे का रस भी इस्तेमाल किया जा सकता है. तीनों को मिलाने के बाद चेहरे पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से मुह धो लें. ऐसा हफ्ते में 2 बार करेंगे तो रफ स्किन कि प्रॉब्लम दूर हो जाएगी.

स्ट्राबेरी मॉइश्चराइजर

इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल वे लोग करें जिनकी स्किन ऑयली है. 3 से 4 स्ट्राबेरी को क्रश करके इस मिश्रण में आधा चम्मच ऑलिव आयल और आधा चमच्च ही बादाम का तेल मिला लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें.

एलोवेरा मॉइश्चराइजर

एलोवेरा जेल या जूस में एक चम्मच बादाम तेल और एक चम्मच शहद मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं. यह प्रयोग ड्राई स्किन वालों के लिए है. अगर आपकी ऑयली स्किन है तो एलोवेरा में बादाल तेल कि जगह पर नींबू का रस मिलाएं. यह पेस्ट सर्दियों में भी आपको गोरा निखार देगा.

टॅग्स :ब्यूटी टिप्ससर्दीविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन