लाइव न्यूज़ :

कहीं फीकी ना पड़ जाए आपकी पसंदीदा ज्वेलरी की चमक, घर पर आसान तरीकों से करें देखभाल

By मेघना वर्मा | Updated: January 2, 2018 17:56 IST

चांदी की ज्वेलरी को साफ करने के लिए एक खास किस्म का साबुन भी आता है, इसके इस्तेमाल से चांदी वापस चमकने लगती है।

Open in App

सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, प्लेटिनम की ईयर रिंग और भी ना जाने क्या-क्या, महिलाओं की सबसे पसंदीदा चीजों की बात करें तो ज्वेलरी का नाम जरूर आएगा। ज्वेलरी के प्रति जितना महिलाओं को क्रेज होता है उतनी ही उसकी देखभाल भी जरूरी है। वरना समय के साथ उनके पॉलिश और रंग दोनों ही उधड़ने लगेंगे। आज हम ज्वेलरी के देखभाल करने के लिए कुछ खास टिप्स बताएंगे। सिर्फ यही नहीं इन्हें साफ करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। 

सभी के लिए हो अलग डिब्बे

ज्वेलरी को सुरक्षित रखने का सबसे पहला नियम है कि सभी को अलग-अलग रखें। किसी भी ज्वेलरी को चाहे वो जिस भी धातु की बनी हो, सभी को अलग-अलग डिब्बों में रखें। इससे ना सिर्फ आपको इसे ढूंढने में सहूलियत होगी बल्कि इससे आपकी ज्वेलरी लम्बे समय तक सुरक्षित भी रहेगी। 

पानी से बचाएं

घर का कोई काम करना हो या नहाने जा रही हों, तो कोशिश करें कि अपनी सारी ज्वेलरी उतार कर नहाने जाएं। क्यूंकि पानी के संपर्क में आते ही आपकी ज्वेलरी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। सिर्फ यही नहीं किसी पार्टी में जा रही हों तो परफ्यूम का इस्तेमाल भी ध्यान से करें। इनके सम्पर्क में आने पर भी ज्वेलरी के खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।   

अमोनिया के पानी से चमक उठेगा हीरा

हीरे के अभूषणों को साफ करने के लिए आप पानी में थोड़ा सा अमोनिया मिलाकर उसमें हीरे के गहनों को साफ करें। इससे ना सिर्फ हीरे में नई चमक आएगी बल्कि रोजाना तौर पर इस्तेमाल की गई इस अंगूठी से बैक्टीरिया भी मर जाएंगे।

घर में साफ करें सोने की ज्वेलरी

सोने की ज्वेलरी को घर में साफ करने के लिए माइल्ड डिटेरजेंट को हल्के गुनगुने पानी में मिलाएं और फिर उसमें आभूषणों को डालकर हल्के ब्रश की सहायता से साफ करें। लेकिन ध्यान रहे कि बहुत देर तक ज्वेलरी को पानी में ना छोड़ें, इससे भी इनकी पॉलिश उतरने का चांस रहता है।

फॉस्फेट मुक्त साबुन से साफ करें चांदी की ज्वेलरी

चांदी के अभूषणों को साफ करने के लिए फॉस्फेट मुक्त डिटर्जेंट सा साबुन का प्रयोग करना चाहिए।चेन और नैकलेस को कभी भी साथ में न रखें नहीं तो वो आपस में उलझ जाएंगे।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन