लाइव न्यूज़ :

इस करवा चौथ सिर से पांव तक निखार पाने के लिए आजमाएं ये टिप्स, मिलेगी दमकती त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 12, 2022 18:15 IST

अब करवा चौथ का त्योहार भी करीब है। ऐसे में अगर आप सिर से पांव तक निखार पाना चाहती हैं तो ये टिप्स ट्राई करके देखें।

Open in App

जब शरीर की देखभाल की बात आती है, तो हम हर काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हों या घर का बना DIY, हम सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन हर उपाय हर किसी के काम नहीं आता। वैसे भी अब करवा चौथ का त्योहार भी करीब है। ऐसे में अगर आप सिर से पांव तक निखार पाना चाहती हैं तो ये टिप्स ट्राई करके देखें।

चेहरे पर ऐसे लाएं प्राकृतिक निखार

करवा चौथ पर अगर ग्लोइंग चेहरा पाना चाहती हैं तो उसके लिए कॉफ़ी का इस्तेमाल करें। 3 चम्मच कॉफ़ी पाउडर में एक चम्मच कच्चा दूध और खस-खस के 5 से 6 बीज डालें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। पेस्ट सूखने पर नार्मल पानी से चेहरा धो लें। करवा चौथ से दो दिन पहले और फिर एक रात पहले इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। अगली सुबह आप नेचुरल ग्लो पाएंगी।

होंठों को ऐसे करें ठीक

करवा चौथ जिस मौसम में आता है उस समय ज्यातादर लोगों के होंठ रूखे होने लगते हैं और स्किन फटने लगती है। इसे ठीक करने के लिए लगातार 3 से 4 दिन होंठों पर मलाई या शहद लगाएं। दिन में 2 से 3 बार इसे लगाएं। करवा चौथ तक होंठों सॉफ्ट हो जाएंगे और उनका नेचुरल रंग लौट आएगा।

बालों में लाएं नेचुरल शाइन

करवा चौथ से पहले पार्लर जाकर महंगा हेयर स्पा कराने से अच्छा है कि आप घर पर ही खुद से नेचुरल चीजों से हेयर स्पा करें। इसका असर भी अधिक होगा और कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा।

ऐसे बनाएं हेयर पैक: फूड प्रोसेसर में एक से 2 केला, अवोकेडो का पल्प, शहद और नीम की पत्तियां या पाउडर मिला लें। पेस्ट बनने पर स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें। 30 से 45 मिनट रखें और फिर कम केमिकल वाले शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। इस हेयर पैक को करवा चौथ से पहले कम से कम 2 बार इस्तेमाल करें।

हाथ और पांव की भी करें केयर

करवा चौथ पर आपने जो ड्रेस पहनी हो उसमें आपके हाथ, पांव सभी सुंदर दिखाई दें इसके लिए भी कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करें। बाजुओं, हाथ और पांव पर अक्सर टैनिंग से जिद्दी कालापन हो जाता है इसे हटाने के लिए होम मेड स्क्रब बनाएं।

होम मेड स्क्रब बनाने की विधि: एक बाउल में ओटमील, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और हल्दी डालें। इन्हें थोड़ा मिक्स करके फूड प्रोसेसर में डालें। बहुत अधिक ग्राइंड ना करें। जब गाढ़ा पेस्ट बन जाए तो इस पेस्ट को थोड़ा-थोड़ा उंगलियों पर लेते हुए हाथों, बाजू और पांव पर गोलाकार दिशा में मसाज करें। सभी हिस्सों पर 5 से 10 मिनट मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। 

करवा चौथ से पहले कम से कम 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इन हिस्सों की टैनिंग निकल जाएगी और डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा। 

टॅग्स :करवा चौथब्यूटी टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarva Chauth 2025: इन यूनिक चूड़ा सेट से बढ़ाए अपने कलाई की खूबसूरती, करवा चौथ के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन