लाइव न्यूज़ :

Holi 2020: होली के कलर से स्किन पर नहीं होगी एलर्जी, खुजली और लाल चित्ती, रंग खेलने से पहले कर लें ये 5 काम

By मेघना वर्मा | Updated: March 6, 2020 11:05 IST

होली खेलते समय अपनी स्किन को नजर अंदाज ना करें। धूप में कलर खेलते समय आपकी स्किन को ना सिर्फ टैनिंग का शिकार होना पड़ेगा बल्कि आपकी स्किन पर ये रंग बहुत गाढ़े चढ़ भी जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबालों को भी रंगों से बचाना जरूरी है। रंग खेलते समय हम हाथ-पैर और बालों पर तो ध्यान देते हैं लेकिन नाखून को नजर अंदाज कर देते हैं।

फाल्गुन का महीना अपने साथ रंग और उत्साह लेकर आता है। इस महीने में रंगों की इस होली को लोग पूरे मन से मनाते हैं। एक-दूसरे को रंगों में रंग कर लोग सभी गिले-शिकवे भूल जाते हैं। मगर अक्सर रंग खेलने से पहले लोग कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते जिससे उन्हें एलर्जी और लाल चित्ती भी पड़ जाती है।

आज कल केमिकल रंगों के प्रयोग से आपकी स्किन को भारी नुकसान पहुंचाता है मगर आप कुछ चीजों का ध्यान देंगे तो आपको स्किन से इंफेक्शन नहीं होगा। इस होली आप भी पहले से तैयारी कर लीजिए।

1. मॉइस्चराइचर और सनस्क्रीम लगाना ना भूलें

होली खेलते समय अपनी स्किन को नजर अंदाज ना करें। धूप में कलर खेलते समय आपकी स्किन को ना सिर्फ टैनिंग का शिकार होना पड़ेगा बल्कि आपकी स्किन पर ये रंग बहुत गाढ़े चढ़ भी जाएंगे। इसके लिए आप सनस्क्रीम जरूर लगाएं। साथ ही अपनी स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें। अगर आपके पास मॉइस्चराइजर ना हों तो अपनी स्किन पर तेल भी लगा सकते हैं।

2. खुद को पूरा ढक लें

रंग खेलते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बॉडी अच्छी तरह ढकी हो। आपके हाथ और पैरों पर फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। इसे पहनने से आपके स्किन पर रंग कम लगेगा जिससे स्किन की प्रॉब्लम से भी आप दूर रहेंगे। इसलिए फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना पहली च्वॉइज रखें।

3. नाखून को ना करें नजर अंदाज

अक्सर रंग खेलते समय हम हाथ-पैर और बालों पर तो ध्यान देते हैं लेकिन नाखून को नजर अंदाज कर देते हैं। इसलिए अपने नाखून को बिल्कुल भी नजर अंदाज ना करें। होली खेलने से पहले अपने हाथों के नाखून और पैरों के नाखून को छोटे कर लें जिससे रंग अंदर ना जा सकें। इसके बाद किसी डार्क कलर की नेल पेंटो को लगा लें। 

4. बाल में लगा लें तेल

बालों को भी रंगों से बचाना जरूरी है। इसलिए रंग खेलने से पहले बालों में तेल जरूर लगा लें। आप जिस भी तेल को बाल में लगाते हैं उसे पूरा स्कैल्प से लगाएं और कोशिश करें कि ये सिर पर ज्यादा सा ही लगा हो। इससे बालों में रंग नहीं टिकेंगे। जब होली के बाद आप बाल धुलेंगे तो ये तेल के साथ ही निकल जाएंगे।

5. आंखों में चश्मां लगाएं

आंखों को इग्नोर ना करें। होली के कलर से आंखों में जलन और रेडनेस हो सकती है। इसलिए पहली बात रंगों से आंखों को दूर रखें। अगर आप चाहें तो आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। जिससे रंग आंखों की पहुंच से दूर रहे।

टॅग्स :होलीस्किन केयरब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया