लाइव न्यूज़ :

हरियाली तीज पर चांद सी सुंदरता पाने के लिए तो दो दिन पहले करें ये 4 काम, सिर से पांव तक चमक जाएंगी आप

By गुलनीत कौर | Updated: July 26, 2019 16:58 IST

करवा चौथ की तरह ही हरियाली तीज पर भी महिलाओं को सज-संवर कर सुंदर दिखने का शौक होता है। तो अगर आप भी इस हरियाली तीज सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आगे बताए जा रहे 4 ब्यूटी टिप्स जरूर ट्राई करें।

Open in App

करवा चौथ की तरह ही उत्तर भारत में हरियाली तीज का भी बेहद महत्व है। मगर इसका धार्मिक रूप से भी महत्व है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके दिनभर उपवास करती हैं और शाम को शिव-पार्वती के पूजन के बाद ही व्रत खोला जाता है।

करवा चौथ की तरह ही हरियाली तीज पर भी महिलाओं को सज-संवर कर सुंदर दिखने का शौक होता है। तो अगर आप भी इस हरियाली तीज सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आगे बताए जा रहे 4 ब्यूटी टिप्स जरूर ट्राई करें। इन्हें आपको हरियाली तीज से कम से कम दो दिन पहले करना है:

1) घर पर बनाएं कॉफ़ी फेस पैक (Hariyali Teej homemade face pack)

शुरुआत करते हैं चेहरे पर निखार लाने से, हरियाली तीज पर अगर ग्लोइंग चेहरा पाना चाहती हैं तो उसके लिए कॉफ़ी का इस्तेमाल करें। 3 चम्मच कॉफ़ी पाउडर में एक चम्मच कच्चा दूध और खस-खस के 5 से 6 बीज डालें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। पेस्ट सूखने पर नार्मल पानी से चेहरा धो लें। हरियाली तीज से दो दिन पहले और फिर एक रात पहले इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। अगली सुबह आप नेचुरल ग्लो पाएंगी।

2) बालों के लिए नेचुरल हेयर पैक (Hariyali Teej homemade hair pack)

हरियाली तीज से पहले पार्लर जाकर महंगा हेयर स्पा कराने से अच्छा है कि आप घर पर ही खुद से नेचुरल चीजों से हेयर स्पा करें। इसे बनाने के लिए फूड प्रोसेसर में 1 से 2 केला, अवोकेडो का पल्प, शहद और नीम की पत्तियां या पाउडर मिला लें। पेस्ट बनने पर स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें। 30 से 45 मिनट रखें और फिर कम केमिकल वाले शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। इस हेयर पैक को करवा चौथ से पहले कम से कम 2 बार इस्तेमाल करें।

3) हाथ पांव भी बनाएं खूबसूरत (Hariyali Teej homemade scrub)

धूप के कारण हमारे हाथ-पांव टैनिंग का शिकार हो जाते हैं मगर हरियाली तीज के अवसर पर इन्हें सुन्दर बनाना है तो घरेलू नुस्खे ट्राई करें। इसके लिए फूड प्रोसेसर में ओटमील, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, हल्दी सब डालकर ब्लेंड कर लें। गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट से उंगलियों पर लेते हुए हाथों, बाजू और पांव पर गोलाकार दिशा में मसाज करें। सभी हिस्सों पर 5 से 10 मिनट मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे दिन में 2 बार दोहराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज 2019: मेहंदी लगवाने से पहले और बाद में करें ये काम, 100% डार्क चढ़ेगा रंग

4) हरियाली तीज से पहले पाएं सॉफ्ट, गुलाबी होंठ (Hariyali Teej beauty tips)

अधिक गर्मी के कारण होंठों की त्वचा अगर डैमेज हो गई है, इनका नेचुरल गुलाबी रंग उड़कर डार्क हो गया है तो हरियाली तीज से पहले इन्हें भी नेचुरल तरीके से सुन्दर बना लें। इसके लिए लगातार 3 से 4 दिन होंठों पर मलाई या शहद लगाएं। दिन में 2 से 3 बार इसे लगाएं। हरियाली तीज आने तक होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे और उनका नेचुरल रंग लौट आएगा।

टॅग्स :हरियाली तीजतीजस्किन केयरब्यूटी टिप्सहेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया