लाइव न्यूज़ :

हजारों के खर्च से बचें, घर पर ही दूध, केले और शहद से करें बाल स्ट्रेट

By गुलनीत कौर | Updated: October 2, 2018 15:58 IST

घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करें और नेचुरल तरीके से आप सॉफ्ट, स्ट्रेट और सिल्की बाल पा सकती हैं।

Open in App

लड़कियों के बीच बाल स्ट्रेट करने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आजकल के इस फैशनेबल जमाने में हर कोई परफेक्ट दिखना चाहता है और बालों को स्ट्रेट करवाने से चेहरे का लुक ही बदल जाता है। इस बढ़ते ट्रेंड की कतार में लड़के भी शामिल हैं। 

बालों को स्ट्रेट कराने के लिए पार्लर में कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट दिए जाते हैं। इन्हें करवाते समय महंगा खर्च होता है। इतना ही नहीं, ज्यादातर ये ट्रीटमेंट बालों की नेचुरल ब्यूटी को खराब करते हैं और कुछ समय बाद बालों के टूटने-झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। बाल पहले जैसे नहीं रहते हैं।

लेकिन अगर आपको बाल स्ट्रेट करवाने का बहुत मन है, मगर साथ ही जेब खर्च और इस हेयर ट्रीटमेंट से होने वाले साइड इफैक्ट की भी चिंता है तो आप घर पर ही कुछ आसान प्रयोगों से बाल स्ट्रेट कर सकती हैं।

जी हां, कुछ होम रेमेडीज से बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करें और नेचुरल तरीके से आप सॉफ्ट, स्ट्रेट और सिल्की बाल पा सकती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि यह बाजारी ट्रीटमेंट की तरह नहीं होगा लेकिन कुछ ही इस्तेमाल में बेहतरीन रिजल्ट देगा।

इन चीजों के इस्तेमाल से घर पर ही करें बाल स्ट्रेट:

1. नारियल का दूध और नींबू

कमजोर पड़ गए बालों में जान भरनी हो या उन्हें स्ट्रेट करना हो, इसके लिए नारियल का दूश परफेक्ट है। इसमें नींबू मिलाकर हेयर पैक बनाएं और इसे बालों में अच्छी तरह लगा लें। पैक सूखने पर बालों को धो लें। 

इसके तुरंत बाद गर्म पानी में तौलिया डालकर उसे निचोड़ें और उसे बालों पर लपेट लें। कम से कम आधा घंटा या जितनी देर आप इस तौलिये की गर्मी सह सकें, इसे बालों पर लिपटा रहने दें। तौलिया हटाने के बाद चौड़े दांतों वाली कंघी से बाल सीधे करें। इससे बाल नेचुरल तरीके से स्ट्रेट होते हैं।

कितनी बार करें: इस प्रयोग को सप्ताह में दो से तीन बार किया जा सकता है

2. मुल्तानी मिट्टी और चावल

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने वाली मुल्तानी मिट्टी को आप बाल स्ट्रेट करने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले चावल को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह स्कैल्प और बालों पर लगा लें। 

पैक सूखने पर बाल धो लें। गीले बालों में कंघी करें और कुछ देर बालों को ना छुएं। बालों के सूखने पर आपको उनके स्ट्रेट होने की एहसास होगा।

कितनी बार करें: यह प्रयोग लगातार एक महीने तक करें और कम से कम 2 दिन के अंतर में करें

ये भी पढ़ें: लंबे, घने और सॉफ्ट बालों के लिए 8 नेचुरल कंडीशनर, घर पर ही करें तैयार

3. केले का हेयर पैक

2 से 3 पके हुए केलों को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद, थोड़ा दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब हेयर पैक तैयार है। इसे बालों में लगा लें और आधे घंटे के बाद बाल धो लें। अगर आपको लगे कि बालों से केले की स्मेल नहीं जा रही है तो कुछ देर बाद बाल शैम्पू कर सकती हैं।

कितनी बार करें: इस प्रयोग को सप्ताह में दो बार करें

4. दूध और शहद

दूध और शहद दोनों ही बालों को सॉफ्ट बनाते हैं। बाल स्ट्रेट करने में भी ये मददगार साबित होते हैं। दूश में थोड़ा शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। चाहें तो इसमें थोड़ी मैश की हुई स्ट्रॉबेरी मिला सकती हैं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2 घंटे लगा रहने दें। इसके बाद बाल शैम्पू कर लें।

कितनी बार करें: इस प्रयोग को सप्ताह में दो से तीन बार किया जा सकता है

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स