लाइव न्यूज़ :

इन 4 तरीकों से करें नारियल तेल का इस्तेमाल, सस्ते में मिलेगी नेचुरल ब्यूटी

By गुलनीत कौर | Updated: July 13, 2018 12:07 IST

नारियल तेल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होता है। ये दोनों ही त्वचा को हाइड्रेट करने में सहायक होते हैं।

Open in App

आपको बहुत से ऐसे लोग मिलेंगे जो आपको यह सलाह देंगे कि चेहरे पर नारियल का तेल नहीं लगाना चाहिए। लेकिन सच तो यह है कि त्वचा पर नारियल तेल लगाने के कई फायदे होते हैं। यह तेल त्वचा को निखारता है और कई तरह के स्किन इन्फेक्शन से भी बचाता है। अगर आसान और सस्ते में खूबसूरती चाहती हैं तो नारियल तेल के आगे बताए जा रहे 4 ब्यूटी बेनेफिट्स को जरूर जान लें। 

1. मॉइस्चराइजर की तरह करें इस्तेमाल

नारियल तेल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होता है। ये दोनों ही त्वचा को हाइड्रेट करने में सहायक होते हैं। खासतौर से उनके लिए जिनकी स्किन काफी ड्राई होती है। उन्हें रोजाना नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. मेकअप रिमूवर

बाजार से महंगे मेकअप रिमूवर खरीदने की बजाय सस्ते नारियल तेल का इस्तेमाल करें। कॉटन पैड पर थोड़ा नारियल तेल लें, इसे हलके हाथों से मेकअप के ऊपर लगाते हुए पोंछें। आसानी से मेकअप निकल जायेगा। आपको कॉटन पैड को मेकअप पर रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

3. मुंहासे हटाए

जी हां, अगर जिद्दी मुंहासों से छुटकारा पाना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तेल में बैक्टीरिया से लड़ने के गुण होते हैं। इसके रेगुलर इस्तेमाल से ना केवल मुंहासों से छुटकारा मिलता है, साथ ही ये आने वाले मुंहासों को भी रोकता है। अगर कोई स्किन इन्फेक्शन है तो नारियल तेल के इस्तेमाल से उसे भी कंट्रोल किया जा सकता है।

4. बालों पर लगाएं

नारियल तेल के इस इस्तेमाल से सारी दुनिया वाकिफ है, लेकिन फिर भी लोग इसे यूज करना भूल जाते हैं। तो चलिए आपको बेहद आसान तरीका बताते हैं जो आपका समय भी बचाएगा और सुन्दर, घने बाल भी दिलाएगा। बालों में अच्छी तरह नारियल तेल लगाएं। स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में इसे लगाएं। 20 से 30 मिनट लगा रहने दें और फिर बाल शैम्पू कर लें। आपके बालों में नेचुरल शाइन आएगी और बालों की ग्रोथ पर भी इसका असर होगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन