लाइव न्यूज़ :

New Year 2019: न्यू ईयर पार्टी में चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, घर बैठे इन 7 स्टेप्स में करें 'डायमेंड फेशियल'

By मेघना वर्मा | Updated: December 23, 2019 08:22 IST

न्यू ईयर की पार्टी में बस कुछ ही दिन रह गए हैं तो ऐसे में पार्लर के लिए टाइम निकलना मुश्किल है। ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर आप घर पर ही न्यू ईयर पार्टी के लिए रेडी हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ टिप्स अपनाकर आप घर पर ही न्यू ईयर पार्टी के लिए रेडी हो सकते हैं। आप घर पर ही डायमंड फेशियल कर सकते हैं। 

न्यू ईयर बस अब कुछ ही दिनों दूर है। सभी ने अपने-अपने न्यू ईयर को अपने तरीके से मनाने की तैयारी कर ली है। किसी ने शहर से बाहर का ट्रिप प्लान किया है तो किसी ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान किया होगा। अब चूंकी न्यू ईयर की पार्टी में बस कुछ ही दिन रह गए हैं तो ऐसे में पार्लर के लिए टाइम निकलना मुश्किल है। 

ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर आप घर पर ही न्यू ईयर पार्टी के लिए रेडी हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजें बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर आप अपने ही घर में अपने चेहरे को दमका सकती हैं। आप घर पर ही डायमंड फेशियल कर सकते हैं। 

ऐसे कर सकती हैं डायमंड फेशियल

1. सबसे पहले आपके चेहरे को टोनिंग की जरुरत है। टोनिंग के लिए आप गुलाब जल का इस्‍तेमाल करें। आप को कॉटन में गुलाब जल लेकर चेहरे पर हल्‍के हाथों से लगाना है। 2. डायंड फेशियल में मौजूद क्‍लींजर को अब चेहरे पर लगाएं। इसकी जगह आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।3. इसके बाद आप किट में मौजूद स्क्रब को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। अगर आपके पास डायमंड किट ना हो तो इसकी जगह आप स्क्रब का यूज कर सकती हैं। हाथ पर इसे लेकर हल्के से मसाज करें।

4. इसके बाद मसाज जैल का यूज करना है। अगर आपके पास फेशियल किट ना हो तो इसके लिए आप दूध पर जमने वाली मलाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे हाथ में लेकर गर्दन और चेहरे की 15 मिनट तक मसाज करनी हैं। 5. मसाज जैल के बाद चेहरे की मसाज क्रीम से मसाज करें। ऐसा करते वक्‍त आप हाथों का प्रेशर बढ़ा सकती हैं। 15 मिनट तक आपको चेहरे और गर्दन की मसाज करनी है। 

6. मसाज करने के बाद चेहरे पर डायमंड फेस पैक लगाना है। इसे लगाने के बाद 15 मिनट तक उसे चेहरे पर लगा रहने दें। जब तक चेहरे पर फेस पैक लगा हो किसी तरह का फेशियल मोमेंट ना करें। 7. इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें। आपको एक बाद फिर से चेहरे पर क्‍लींजर लगाना है। इसे सूखने के बाद चेहरे पर मॉस्चराइजर लगाएं।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल