लाइव न्यूज़ :

फैशन टिप्स: जमाना कितना मॉर्डन क्यों न हो पर साड़ी की है खास बात, पहनते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 10:26 IST

ग्लैमर और राजनीति क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का साड़ी के प्रति प्यार झलकता है। कैजुअल के साथ-साथ ऑफिस वर्क में भी साड़ी पहनने का खूब चलन है। फैशन में भी साड़ी महिलाओं के परिधान का महत्वपूर्ण सिंबल है।

Open in App
ठळक मुद्देफैशन में साड़ी महिलाओं के परिधान का महत्वपूर्ण सिंबल है।साड़ी में नारीत्व, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम दिखाई देता है। ग्लैमर और राजनीति क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का साड़ी के प्रति प्यार झलकता है।

साड़ी भारतीय महिलाओं का महत्वपूर्ण परिधान है। यह परिधान चर्चा में इसलिए है कि दिल्ली के नामी गिरामी रेस्टोरेंट ने साड़ी पहने महिला को अपने यहां इंट्री नहीं दी। ट्वीटर पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वायरल हो रही इस वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है वह रेस्टोरेंट के कर्माचरियों से पूछती है कि मुझे दिखाओ कि साड़ी पहनकर यहां आने की अनुमति नहीं है। इसके जवाब में रेस्टोरेंट की महिला कर्मचारी कहती है कि साड़ी स्मार्ट केजुएल ड्रेस के अंदर नहीं आती है। इतने कहने पर तो विवाद होना लाजमी है।

बहराल, जमाना कितना भी मॉर्डन क्यों न हो गया हो, लेकिन भारतीय परिधान साड़ी आज भी महिलाओं के लिए पुरानी नहीं हुई है। भारतीय महिलाओं के इस परिधान में नारीत्व, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम का भाव दिखाई देता है। ग्लैमर और राजनीति क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का साड़ी के प्रति प्यार झलकता है। कैजुअल के साथ-साथ ऑफिस वर्क में भी साड़ी पहनने का खूब चलन है। फैशन में भी साड़ी महिलाओं के परिधान का महत्वपूर्ण सिंबल है। लेकिन साड़ी पहनते समय महिलाओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए।

साड़ी के साथ ब्लॉउज

साड़ी के साथ किस तरह का ब्लॉउज हो, यह भी महत्वपूर्ण है। अगर साड़ी के साथ मैचिंग ब्लॉउज नहीं होगा, ब्लॉउज की फिंटिंग या आउटफिट ठीक नहीं होगी तो साड़ी पहनना बेकार हो जाता है। साथ ही साड़ी के साथ पेटीकोट भी मैचिंग का पहनना जरूरी है।

साड़ी के संग ज्वैलरी

साड़ी के साथ ज्वैलरी की मैचिंग बहुत जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि साड़ी के साथ बहुत अधिक ज्वैलरी न पहनें। जैसी साड़ी हो उसी के हिसाब से आभूषण पहनें। जिस इवेंट के लिए साड़ी पहनें उसी के अनुसार ज्वैलरी कैरी करें। 

साड़ी के संग पर्स या हैंड बैग

फैशन के लिहाज से साड़ी के साथ आप जो पर्स या हैंड बैग कैरी करते हैं वह भी बहुत मायने रखता है। साड़ी के हिसाब से ही इनका चुनाव करें। अगर साड़ी नई हो तो बैग भी नया होना चाहिए। अगर मुमकिन हो तो साड़ी के कलर के हिसाब से हैंडपर्स लेकर चलें।

साड़ी के साथ फुटवियर

साड़ी के साथ सही फुटवियर का चुनाव भी बहुत जरूरी है। साड़ी संग ऐसी चप्पल या सैंडल का चुनाव करें जो साड़ी के ऊपर अच्छे से मैच करती हो। तभी आपका लुक बेहद ही कूल और आकर्षक नजर आएगा।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल