लाइव न्यूज़ :

हल्दी, टमाटर जैसी चीजों से पाएं स्किन से जुड़ी इन 5 समस्याओं से राहत

By उस्मान | Updated: February 9, 2018 17:00 IST

आप त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्चा करने की बजाय अपने कीचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App

त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासे, ब्लैकहैड्स, बड़े छिद्र, डार्क सर्कल आदि के इलाज के लिए मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट काफी महंगे हैं। अगर आप त्वचा संबंधी ऐसी किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो आप उससे राहत पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्चा करने की बजाय अपने कीचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे बड़ी इन चीजों के इस्तेमाल से आपको नुकसान होने का खतरा भी कम होता है।  

जरूर पढ़ें- 15 मिनट में गोरा निखार दिलाता है तो 2 मिनट में घर पर बना ये फसपैक

1) त्वचा के बड़े छिद्रों को कम करने के लिए एग वाइट

कई लोगों के त्वचा के छिद्र काफी बड़े होते हैं। आपको बता दें कि त्वचा के छिद्र बड़े होने से धूल-मिटटी और गंदगी के त्वचा के अंदर जाने के ज्यादा चांस होते हैं, जिससे आपको त्वचा संबंधी कई समस्याओं का खतरा होता है। एग वाइट से त्वचा को साफ रखने और बड़े छिद्रों को बंद करने में मदद मिल सकती है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे को थोड़ा गीला कर लें और उसके बाद एग वाइट की एक पतली परत लगाएं। इसे सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पाने से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में एक बार ट्राई करें।  

2) डार्क सर्कल कम करने के लिए खीरा

खीरे में भारी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जिससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद मिलती है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

खीरे की दो पतले टुकड़े कर लें और उन्हें आंखों के नीचे रखें। आधे घंटे बाद गुनगुने पाने से चेहरा धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इस उपाय को एक दिन में तीन से चार बार दोहराएं। 

3) स्किन पिगमेंटेशन रोकने के लिए आलू

त्वचा की असमान रंगत, दाग धब्बे, चेहरे पर भूरे निशान। ये सब पिगमेंटेशन के लक्षण हैं। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं। यही वजह है कि यह स्किन पिगमेंटेशन के लिए प्रभावी चीज है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

आलू का जूस निकाल लें और अपने चेहरे को उससे धोएं। इसके बाद गुनगुने पाने से धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए इस उपाय को हफ्ते में दो बार दोहराएं। 

4) सन टैन के इलाज के लिए टमाटर

टमाटर में कई चिकित्सा गुण होते हैं। इससे आपको सन टैन का बेहतर तरीके से इलाज करने में मदद मिल सकती है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

टमाटर का रस निकाल लें और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। बीस मिनट बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इस उपाय को हफ्ते में दो से तीन बार आजमाएं। 

5) मुंहासे और ब्रेकआउट्स रोकने के लिए हल्दी

आपको बता दें कि त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए हल्दी स्टोर पर मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा बेहतर काम कर सकती है। रोजाना हल्दी का इस्तेमाल करने से आप मुंहासे और ब्रेकआउट्स से दूर रह सकते हैं। 

ऐसे करें इस्तेमाल

एक चुटकी हल्दी पाउडर को एक चम्मच गुलाब जल के साथ मिक्स कर लें। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

(फोटो- Pixabay, Flickr) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समहिलाऔरपुरूषलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन