लाइव न्यूज़ :

Facewash करते समय भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, स्किन पर पड़ सकता है बुरा असर

By मेघना वर्मा | Updated: December 30, 2019 07:44 IST

फेसवॉश करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप कुछ स्टेप्स को फॉलो को करके अपने चेहरे को धुलेंगे तो आपके चेहरे की स्किन और भी खिल जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोग ऐसे होते हैं जो हाथों के प्रेशर से चेहरे को धोते हैं मगर ऐसा करना गलत है। चेहरे को धुलने के बाद जब उसको पोंछे तो तौलिये से रगड़े नहीं।

ऑफिस से आते ही या किसी पार्टी के लिए जाने से पहले हम सभी अपने चेहरे को वॉश जरूर करते हैं। फेसवॉश से आपका चेहरा ना सिर्फ तरोताजा हो जाता है बल्कि आपके चेहरे पर जमी गंदगी भी साफ हो जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि मुंह धोने का सही तरीका क्या होता है। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेसवॉश करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप कुछ स्टेप्स को फॉलो को करके अपने चेहरे को धुलेंगे तो आपके चेहरे की स्किन और भी खिल जाएगी। साथ ही आपके चेहरे को कोई भी नुकसान नहीं होगा। 

आप भी फेसवॉश करने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें

1. हाथों को चलाएं ऊपर की ओर

ध्यान दें जब भी फेसवॉश करें हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं। ऊपर से नीचे की तरफ ना ले आएं। इससे आपके चेहरे के मसल्स को पेन होगा। साथ बल्ड सर्कुलेशन भी उल्टा हो जाएगा। इसलिए जब भी फेसवॉश करें हाथों को नीचे से ऊपर की ओर ले जाएं।

2. प्रेशर देने की जरूरत नहीं

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो हाथों के प्रेशर से चेहरे को देखने की कोशिश करते हैं मगर ऐसा करना भी गलत है। चेहरे की स्किन बहुत नाजुक होती है। इसलिए चेरहे को धोते समय किसी भी तरह का प्रेशर ना दें। कोमल हाथ से चेहरे को साफ करें।

3. तौलिये को चेहरे पर रगड़े नहीं

चेहरे को धुलने के बाद जब उसको पोंछे तो तौलिये से रगड़े नहीं। रगड़ने से चेहरे पर रैशेस  हो सकते हैं साथ ही आपकी स्किन भी खराब हो सकती है तो जब भी मुंह धुले उसके बाद हल्के हाथ से ही चेहरे को साफ करें।

4. एक ही तौलिये से ना पोछें चेहरा

बहुत से लोग चेहरे को धोने के लिए रोज-रोज एक ही तौलिए का इस्तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने से बचें। चेहरे से निकले गंदगी के बैक्टिरीया आपके तौलिया में लग जाते हैं। इससे आपके चेरहे पर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए अपनी तौलिया को बदलते रहे या उन्हें अच्छी तरह साफ करके ही इस्तेमाल करें।

5. दो बार करें फेसवॉश

दिन में दो बार फेसवॉश जरूर करें। इससे चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है। कोशिश करें की एक ही फेसवॉश का इस्तेमाल करें। जो आपकी स्किन को सूट करें उसी से चेहरा धोएं वरना बार-बार फेसवॉश बदलने से एलर्जी भी हो सकती है।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल