लाइव न्यूज़ :

कोरोना अलर्ट: साबुन से हाथ धुलते-धुलते हो गए हैं रफ तो इन 5 तरीकों से फिर से बनाएं उन्हें सॉफ्ट

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2020 07:00 IST

साफ-सफाई के इस निर्देश का पालन करते हुए लोग लगभग हर घंटे अपने हाथों को साबुन से धुल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे नारियल के तेल से आप अपने हाथों की मसाज करें।बार-बार साबुन के संपर्क में आने पर लोगों के हाथ रफ और ड्राई होते जा रहे हैं।

पूरी दुनिया पर इस समय कोरोना वायरस के कहर से गुजर रहा है। इसे बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा हाथ धुलने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जा रहा है। साफ-सफाई के इस निर्देश का पालन करते हुए लोग लगभग हर घंटे अपने हाथों को साबुन से धुल रहे हैं। ताकि वायरस उन तक ना पहुंचे। 

ऐसे में बार-बार साबुन के संपर्क में आने पर लोगों के हाथ रफ और ड्राई होते जा रहे हैं। सिर्फ साबुन ही नहीं सैनेटाइजर के कारण भी लोगों के हाथ ड्राई हो रहे हैं। ऐसे में हाथों में खुजली भी हो रही है। इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खें अपना सकते हैं।

1. हाथों में करें तेल की मसाज

बार-बार साबुन के संफर्क में आने पर आपके हाथ सख्त हो गए हैं। ऐसे में नारियल के तेल से आप अपने हाथों की मसाज करें। धीरे-धीरे तेल को अपने हाथों पर मलें। चाहें तो तेल को थोड़ा सा गर्म कर लें।

2. ग्लिसरीन का कमाल

साबुन से हाथ धोने के बाद उसपर ग्लिसरीन लगाएं। ध्यान रहे हाथों पर से पूरी तरह पानी पोंछ लें। इसके बाद आप ग्लिसरीन से भी हाथों की मालिश कर सकते हैं। 

3. मलाई को कर सकते हैं यूज

मलाई में भी इतने पोषण तत्व होते हैं कि वो आपके हाथों को मॉइश्चराइज करते रहें। मलाई से भी आपके हाथ सॉफ्ट हो जाएंगे। मलाई एक अच्छा ऑप्शन है।

4. बॉडी लोशन करें यूज

आप चाहें तो अपने हाथों को बॉडी लोशन की मदद से भी मॉइश्चराइज कर सकते हैं। बॉडी लोशन भी आपके हाथों को सॉफ्ट और जेंटल बनाएगा। हाथ धोने के बाद बॉडी लोशन को हाथ पर मलें।

5. देसी घी का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

देसी घी का इस्तेमाल भी आप हाथों को मुलायम बनाने के लिए कर सकते हैं। हाथ धोने के बाद आप अपने हाथों पर देसी घी मल लें। इससे भी आपके हाथ जेंटल हो जाएंगे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन