लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: अंडे में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये एक चीज, गायब हो जाएंगे सारे ब्लैक हेड्स-बच जाएंगे पार्लर के हजारों रुपए

By मेघना वर्मा | Updated: January 31, 2020 07:19 IST

वैसे तो बाजार में बहुत सारे ब्लैक हेड्स रिमूवर क्रीम मिल जाती है मगर महिलाओं को शिकायत भी होती है कि वो उनपर काम नहीं करता।

Open in App
ठळक मुद्दे बेहद सस्ते तरीके से आप अपने ब्लैक हेड्स को बाय-बाय कह सकते हैं। जिद्दी ब्लैक हेड्स को निकालने के लिए आप होममेड तरीके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आज कल के प्रदूषण भरे वातावरण में ब्लैक हेड्स की समस्या बहुत बढ़ गई है। चेहरे की खूबसूरती को ब्लैक हेड्स पूरी तरह ढक देते हैं। ये ना सिर्फ आपके चेहरे के रंग को डार्क कर देते हैं बल्कि उसकी चमक भी छीन लेते हैं। ब्लैक हेड्स को निकालने में जितनी परेशानी होती है उतने ही पार्लर में पैसे भी फूंकने पड़ते हैं। 

इन जिद्दी ब्लैक हेड्स को निकालने के लिए आप होममेड तरीके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिसमें बेहद सस्ते तरीके से आप अपने ब्लैक हेड्स को बाय-बाय कह सकते हैं। आज हम आपको यहां वही तरीका बताने जा रहे हैं। जिसमें बिना किसी खर्च या बिना किसी दर्द के आप अपने चेहरे से ब्लैक हेड्स को दूर कर सकते हैं।

वैसे तो बाजार में बहुत सारे ब्लैक हेड्स रिमूवर क्रीम मिल जाती है मगर महिलाओं को शिकायत भी होती है कि वो उनपर काम नहीं करता। वैसे आप चाहें तो अंडे के सफेद भाग से अपने चेहरे के ब्लैकडैड को रिमूव कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको अंडे के सफेद भाग में दलिया को मिलाना होगा। आप दलिया को दरदरा पीस लें। इसके बाद उसमें अंडे के सफेद भाग को अच्छे से मिला लें। जब ये मिक्चर अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तो इसे अपनी नाक, चिन, माथे या जहां भी ब्लैकहैड्स हों वहां सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करें। मसाज करते समय ध्यान रखें कि बहुत हल्के हाथ से इसे चेहरे पर लगाएं वरना आपका चेहरा भी छिल सकता है। 

मसाज करने के बाद इसे वैसा ही छोड़ दें। जब ये मिक्सचर सूख जाए तो इसे गर्म पानी से धो लें। अब जहां पर ब्लैक हेड्स हों वहां पर कॉटन से धीरे-धीरे रगड़े थोड़े से प्रेशर के साथ। इसके बाद जिद्दी से जिद्दी ब्लैकहेड्स भी आसानी से साफ हो जाएंगे। इसे हर 2 दिन में एक बार तो जरूर करें। हफ्ते भर बाद आपके चेहरे से सभी ब्लैकडेड्स दूर हो जाएंगे।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन