लाइव न्यूज़ :

समर स्किन केयर: सनस्क्रीन लगाने का भी होता है सही तरीका, डर्मेटोलॉजिस्ट से पाएं टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: April 9, 2018 12:35 IST

पसीना आने के बाद या स्विमिंग करने के बाद दोबारा सनस्क्रीन लगाएं

Open in App

गर्मियों में अपनी स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए कई लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल हमारी स्किन पर एक कवरेज बना देता है जिससे रसूरज की किरणों का त्वचा पर असर कम हो जाता है। सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाई-ऑक्साइड होता है जो सूरज की किरणों से त्वचा की रक्षा कर उसे टैनिंग से बचाता है। लेकिन केवल सनस्क्रीन लगा लेने से ही स्किन की सुरक्षा नहीं होती है। आप किस तरीके से सनस्क्रीन लगा रहे हैं, यह एक इम्पोर्टेन्ट फैक्टर है। 

जी हां, 11 सालों से स्किन संबंधी तकलीफों की एक्सपर्ट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. माधवी पुडी के अनुसार सनस्क्रीन को सही तरीके से यदि लगाया जाए तभी यह असर दिखाता है। इसे बॉडी पर अप्लाई करने के तरीके से लेकर इसे किस टाइम और कितनी बार लगाना चाहिए, यहाँ जानना बहुत जरुरी है। 

- आपकी बॉडी के जितने भी पार्ट्स धूप में निकलने के बाद सूरज की किरणों के संपर्क में आते हैं, उन सभी हिस्सों पर सनस्क्रीन लगाएं। इसमें अपने चेहरे को भी जोड़ें, चेहरे पर अन्य मॉइस्चराइजर या क्रीम लगाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

- पसीना आने के बाद या स्विमिंग करने के बाद दोबारा सनस्क्रीन लगाएं

- अगर आप बाहर निकलें और धुप ना हो, तब भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को हर समय प्रोटेक्ट करेगा

- धूप में अधिक रहते हैं तो हर 2 घंटे में स्जुन्स्क्रीन का इस्तेमाल करें

- अगर आप ऐसा सोचते हैं कि आप गाड़ी से बाहर निकले हैं और इससे सूरज की किरणों का आपकी त्वचा पर असर नहीं होगा, तो आप गलत हैं। कार के शीशे सूरज की यूवी किरणों को रोकने में असमर्थ होते हैं, इसलिए यहां भी सनस्क्रीन का सितेमाल कर क ही घर से निकलें

सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की विधि:

1. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. माधवी पुडी के अनुसार सनस्क्रीन लगाने से पहले बोतल को अच्छे-से हिलाएं2. सनस्क्रीन को हमेशा डॉट बनाते हुए बॉडी पर लगाएं। सब जगह डॉट बनाने के बाद उसे अच्छे-से बॉडी पर फैलाएं। इस तरह यह सही तरीके से लेयर बनाते हुए लगेगा3. सनस्क्रीन लगाते हुए हमेशा ध्यान रखें कि यह अच्छी तरह बॉडी कर हर उस हिस्से पर फैल जाए जिसका संपर्क सूरज की किरणों से होता है

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन