लाइव न्यूज़ :

फेस वाश करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलतियां

By गुलनीत कौर | Updated: July 14, 2019 15:31 IST

कुछ लोग चेहरा धोने के ठीक बाद तौलिये से चेहरे की स्किन को रगड़ते हुए पोंछते हैं। ऐसा करने की बजाय हमें हलके हाथों से चेहरे को तौलिये से सुखाना चाहिए। या फिर चेहरे पर तौलिये को बस डैब करना चाहिए। अधिक रगड़ने से चेहरे पर रेडनेस आ जाती है।

Open in App

फेस वाश करना स्किन केयर की ओर हमारा पहला काम होता है। रोजाना सुबह फेस वाश करके हम चेहरे के एक्स्ट्रा ऑइल को साफ करते हैं, चेहरे की स्किन को तरोताजा करते हैं ताकि दिनभर हमारा चेहरा खिलखिला दिखे। मगर हमारी यह कोशिश तब असफल हो जाती है जब हम फेस वाश के निअमों का पालन नहीं करते। गलते तरीके से फेस वाश करने से सुंदरता पानी की बजाय हम स्किन को परेशानी में डाल देते हैं। आइए जानें कैसे:

1) स्किन टाइप के अनुसार फेस वाश ना चुनना

सबसे पहली गलती हम तब करते हैं जब हम अपनी स्किन टाइप से उलट फेस क्लींजर का इस्तेमाल करते अहिं। सबसे पहले अपनी स्किन टाइप को समझें, नहीं तो स्किन सही होने की बजाय और भी खराब होती चली जाएगी।

2) गंदे हाथों से फेस वाश करना

हमारे हाथ दिनभर में नाजाने कितने किटाणुओं का सामना करते हैं। ये किटाणु दिखते नहीं हैं मगर इन्हें साफ किए बिना अगर फेस वाश करते हैं तो ये सभी हमारे चेहरे पर लग जाते हैं जिससे स्किन खराब होने लगती है। इसलिए फेस वाश से पहले हैंड वाश जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें: अंडर आर्म्स के पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे, हैं बेहद असरदार

3) फेस वाश के बाद चेहरे को तौलिये से ना रगड़ें

कुछ लोग चेहरा धोने के ठीक बाद तौलिये से चेहरे की स्किन को रगड़ते हुए पोंछते हैं। ऐसा करने की बजाय हमें हलके हाथों से चेहरे को तौलिये से सुखाना चाहिए। या फिर चेहरे पर तौलिये को बस डैब करना चाहिए। अधिक रगड़ने से चेहरे पर रेडनेस आ जाती है।

4) सोने से पहले फेस वाश ना करना

लोग दिन में दो से अधिक बार तो चेहरा धो लेते हैं लेकिन सोने से ठीक पहले फेस वाश करना भूल जाते हैं। रात के समय अगर आप चेहरा धोकर नहीं सोते हैं तो स्किन के पोर्स बंद होने लगते हैं जिससे त्वचा रफ होने लगती है। 

5) 2 बार से अधिक चेहरा धोना

कई लोग दिन में 2 बार से अधिक फेस वाश करते हैं। सुबह-शाम चेहरा धोना सही है, मगर हर कुछ घंटों में चेहरा धोना गलत है। जब तक जरूरत ना हो चेहरा नहीं धोना चाहिए। इससे स्किन का जरूरी ऑइल भी निकल जाता है। स्किन में नमी ना होने की वजह से चेहरा मुरझाया हुआ और रफ लगता है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन