लाइव न्यूज़ :

सुबह पानी में इन 6 में से कोई एक चीज मिलाकर नहाएं, एक सप्ताह में निखर जाएगी त्वचा

By गुलनीत कौर | Updated: August 10, 2018 16:43 IST

अगर आपको सोने-सी निखरी त्वचा चाहिए तो पानी में चन्दन मिलाकर नहाएं।

Open in App

महिलाएं अपनी स्किन में निखार बनाए रखने के लिए क्या-क्या नहीं करती हैं। महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से लेकर पार्लर में भी हजारों का खर्चा करती हैं। लेकिन रोजाना केवल नहाने से ही स्किन बेहतर बन सकती हैं। हम यहां आपको नहाने का कोई जेल या साबुन नहीं बताएंगे, बल्कि 6 ऐसे चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर नहाने के पानी में मिलाकर नहाया जाए तो स्किन अपने आप निखरी हुई और चमकदार बन सकती हैं। 

1. सेंधा नमक

नहाने के पानी में सेंधा नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और त्वचा अन्दर से ग्लो करने लगती हैं। एक बाल्टी पानी में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर नहाएं।

2. नीम के पत्ते

एक पतीले में एक गिलास पानी और नीम की 8 से 10 पत्तियां डालें। इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें। पत्तियों का रंग हल्का होने पर इस पाने एको गैस से उतार लें और फिर ठंडा होने पर नहाने के पानी में मिला लें। नीम के पानी से नहाने से स्किन इन्फेक्शन और सूजन से छुटकारा मिलता है।

3. चन्दन

अगर आपको सोने-सी निखरी त्वचा चाहिए तो पानी में चन्दन मिलाकर नहाएं। एक कटोरी पानी में आधा चम्मच चन्दन पाउडर मिक्स करें और इस पेस्ट को नहाने के पानी में मिला लें। इस पानी से नहाने से स्किन तो ग्लो करेगी ही, साथ ही स्किन इन्फेक्शन भी कम होगा।

4. तुलसी

अगर स्किन पर किसी प्रकार की कोई एलर्जी है तो एक बाल्टी पाने में तुलसी के पत्तों का पानी मिलाकर नहाएं। कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

5. दूध

दूध जैसी गोरी त्वचा पाने और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए एक बाल्टी पानी में आधी गिलास कच्चा दूध मिलाकर नहाएं। रोजाना इस पानी से नहाने से स्किन का रंग अपने अप हल्का हो जाएगा।

6. गुलाब जल

रोज रात सोने से पहले कॉटन से चेहरेपर गुलाब जल लगाएं और सुबह उठने के बाद नहाते समय भी पानी में 2 चम्मच गुलाब जल मिला लें। स्किन नैचुरली ग्लो करेगी और इस पानी से त्वचा मुलामय भी बनेगी।

ब्यूटी टिप्स से से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन