लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा सुंदर दिखने का '60 सेकंड रूल', लोगों ने शेयर की before-after तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: January 30, 2019 17:35 IST

इंटरनेट पर खूबसूरती पाने का मात्र 60 सेकंड में काम कर दिखाने का एक नुस्खा वायरल हो रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इस नुस्खे में किसी खास इंग्रेडिएंट या ब्यूटी प्रोडक्ट की चर्चा नहीं की गई है।

Open in App

चेहरे पर ग्लो लाने और उसे बनाए रखने के कई घरेलु नुस्खे आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे। लेकिन एक मिनट में सुंदर कैसे दिखें, ऐसी कोई तकनीक मिलना नामुमकिन है। मगर अब यह भी संभव होता दिखाई दे रहा है।

इंटरनेट पर खूबसूरती पाने का मात्र 60 सेकंड में काम कर दिखाने का एक नुस्खा वायरल हो रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इस नुस्खे में किसी खास इंग्रेडिएंट या ब्यूटी प्रोडक्ट की चर्चा नहीं की गई है। यह केवल एक तकनीक है जिसे करने में 60 सेकंड का समय लगता है।

1 मिनट में ऐसे दिखें खूबसूरत

#60secondrule हैशटैग से इंटरनेट पर लोग तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। डरअसल यह ट्रिक एक विदेशी महिला, नयामका रोबर्ट स्मिथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताई है। इस ट्रिक के मुताबिक आपके कुल 60 सेकंड्स तक अपने चेहरे को फेसवॉश या क्लींजर से रोजाना साफ करना है। 

जी हां, यह ट्रिक सिर्फ और सिर्फ अपने चेहरे को साफ करने या धोने से संबंधित है। ऐसा करते समय आपको अपनी उंगलियों का इस्तेमाल ही करना है। नयामका के मुताबिक हमारी स्किन को सूट करने वाला फेसवॉश हो या फिर क्लींजर, हमें अपनी उंगलियों की सहायता से कुल एक मिनट तक अपने चेहरे पर मसाज करनी चाहिए।

ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशान बढ़ता है और कुछ ही दिनों में ग्लो आने लगता है। इस ट्रिक को ट्राई करने वाले लोगों ने ट्विटर पर ढेरों तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जिसमें कुछ ही दिनों के अन्दर उनके चेहरे की रंगत बदलती हुई साफ देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय जैसे खूबसूरत, आकर्षक होंठ पाने के लिए लड़कियां करें ये 5 काम

नयामका का कहना है कि ऐसा करते समय लोगों को केवाल एक बात का ध्यान रखना है कि वे कुल 60 सेकंड्स तक इस ट्रिक का इस्तेमाल करें और जिस भी फेसवॉश या क्लींजर को वे चेहरे पर लगा रहे हैं वह उनकी स्किन के लिए अच्छा हो। 

लोगों ने सोशल मीडिया पर बिफोर-आफ्टर कि तस्वीरें डाली हैं। आप खुद ही उनके चेहरे पर आए बदलाव को देख सकते हैं। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन