लाइव न्यूज़ :

Makeup Tips For Karwa Chauth: आपके फेस्टिवल लुक को पूरा करेंगे ये प्रोडक्ट्स, मेकअप किट में करें शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 13, 2022 18:26 IST

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं और ढेर सारे आभूषण भी पहनती हैं।

Open in App

Makeup Tips For Karwa Chauth: इस साल अक्टूबर के महीने में कई सारे तीज-त्यौहार हैं। इन्हीं में से एक है करवा चौथ। करवा चौथ हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष (अंधेरे पखवाड़े) की चतुर्थी (चौथे दिन) को मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं और ढेर सारे आभूषण भी पहनती हैं। ऐसे में अगर आप इस खास दिन खुद से घर पर तैयार होना चाहती हैं तो अपने मेकअप किट में यहां बताए गए प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें। 

फाउंडेशन के साथ प्राइमर

अपने मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आपको मेकअप लगाने से पहले अपने चेहरे पर प्राइमर से बेस बनाना होगा। प्राइमर आपकी त्वचा और मेकअप के बीच एक परत बनाता है, जो पोर्स को सिकोड़ता है। नतीजतन, मेकअप बहुत लंबे समय तक चलता है। आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता के अनुसार प्राइमर भी खरीदें और फाउंडेशन को अपनी स्किन टोन से भी मैच करें।

कॉम्पैक्ट एसेंशियल

फाउंडेशन लगाने के बाद आपकी त्वचा को सेट करने के लिए एक कॉम्पैक्ट की जरूरत होती है। आपको अपनी त्वचा की गुणवत्ता के अनुसार कॉम्पेक्ट खरीदना चाहिए और दिन भर टच अप करते रहना चाहिए। 

आई मेकअप

इस दिन आंखों का खास मेकअप जरूर करें। आप कोहल और वॉटरप्रूफ आई लाइनर दोनों का इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों को मिलाकर इस्तेमाल करने से आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक लगेंगी।

बिंदी और सिंदूर

जब विवाहित महिलाओं की बात आती है, तो कोई भी मेकअप बिंदी और सिंदूर के बिना पूरा नहीं लगता। बिंदी का आकार और रंग पहले से चुन लें। सिंपल लाल बिंदी लगाने से लुक कंप्लीट होगा। अपने माथे पर फिनिशिंग टच के रूप में सिंदूर लगाएं।

लिपस्टिक

लिपस्टिक आपके लुक को कंप्लीट करने का काम करती है। लिपस्टिक अपने लुक के हिसाब से ही खरीदें। आप पिंक की जगह ब्राउन या रेड कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं, जिससे यह आपके सिंदूर और बिंदी से मैच कर जाए।

 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल