लाइव न्यूज़ :

इन 5 आसान उपायों से उमस वाले मौसम में भी पाएं सुन्दर और मजबूत बाल

By गुलनीत कौर | Updated: June 19, 2018 11:54 IST

कुछ लोगों की आदत होती है, वे बाल धोने के ठीक बाद उन्हें सुखाने के लिए उसमें कंघी करते हैं और कुछ लोग तो हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से बालों को नुकसान पहुंचता है।

Open in App

बालों के टूटने-झड़ने के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें से एक है खराब लाइफस्टाइल और दूसरा सबसे बड़ा कारण होता है बदलता हुआ मौसम। सर्दियों में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और गर्मियों में बहुत अधिक पसीने और ऑइल से भी बालों की मजबूती प्रभावित होती है। लेकिन इन दोनों के बीच का जो 'उमस' का मौसम होता है, यह भी बालों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाता है। भारत में जून महीने के खत्म होने तक देश के कई हिस्सों में उमस वाला मौसम बन जाता है जो बालों की प्राकृतिक खूबसूरती को खराब कर उन्हें कमजोर बनाता है। कंघी करते समय या बालों में हल्का हाथ फेरने पर भी हाथों पर कई बाल आ जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आगे जानिए उमस के मौसम में कैसे अपने बालों को टूटने-झड़ने से बचाएं।

1. हेयर ऑइल मसाज

उमस के मौसम में बालों की अंदरूनी नमी खोने लगती है। हम शैम्पू और कंडीशनर करके बालाओं को ऊपर से तो सुन्दर बना लेते हैं लेकिन कुछ देर बाद वे फिरसे मुरझाने लगते हैं। इसका कारण है जड़ों से नमी की कमी। इसके लिए बाल धोने से कम से कम एक घंटा पहले स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं। मसाज करें और इसके बाद हेयर वॉश करें। कुछ सप्ताह ऐसा करने से बाल मजबूत और घने बनेंगे।

2. सही शैम्पू का चुनाव करें

आपका स्कैल्प ड्राई है या ऑइली, इसे जानने के बाद ही शैम्पू चुनें। स्कैल्प की स्किन के विपरीत शैम्पू लगाने से स्कैल्प और भी अधिक प्रभावित होता है, ऐसे में जड़ों से ही बाल निकलने लग जाते हैं।

3. सही तरीके से बालों को धोएं

बाल धोने का तरीका भी उसकी मजबूती के लिए जिम्मेदार होता है। बालों को जल्दी-जल्दी धोने से उनके क्‍यूटिकल्‍स डैमेज होने लगते हैं। सप्ताह में कम से कम एक और अधिकतम तीन बार ही बाल धोना चाहिए। और बालों को पूरा समय लेकर धोंना चाहिए। जल्दबाजी में ना तो बाल अच्छी तरह साफ होते हैं और तेजी से धोने से टूटते भी हैं।

अंडे में ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं हेयरमास्क, इससे बेहतर नेचुरल कंडीशनर नहीं मिल सकता

4. हेयर मास्क

उमस के मौसम में बालों में हेयर मास्क जरूर लगाएं। पार्लर जाकर या फिर घर पर ही हेयर मास्क बनाकर सप्ताह में एक बार लगाएं। दही में आमला, दही में शाहद, दही और अंडा, आदि ऐसे कई हेयर मास्क घर पर ही बन जाते हैं जो बालों को अन्दर तक नमी देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं।

5. बाल धोने के बाद ऐसा ना करें

कुछ लोगों की आदत होती है, वे बाल धोने के ठीक बाद उन्हें सुखाने के लिए उसमें कंघी करते हैं और कुछ लोग तो हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से बालों को नुकसान पहुंचता है। आप कितनी ही जल्दी में क्यों ना हों, बाल धोने के बाद कम से कम 10 मिनट उन्हें ताजी हवा से सूखने दें। थोड़ा सूखने के बाद ही हेयर ड्रायर या कंघी का इस्तेमाल करें। इसके बाद बालों में हेयर सीरम भी लगा सकते हैं।

फोटो: लिविंग गॉर्जियस

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन