लाइव न्यूज़ :

साधारण ब्रा में लाएं ये 5 छोटे और आसान बदलाव, कम्फर्ट के साथ पाएंगी ट्रेंडी लुक

By गुलनीत कौर | Updated: July 16, 2018 10:54 IST

अगर ब्रा के स्ट्रैप के कारण कन्धों में दर्द रहने लगे तो जहां दर्द करता है वहां स्ट्रैप के नीचे बैंडेज चिपका दें।

Open in App

महिलाओं के लिए 'ब्रा' केवल एक फैशन आइटम नहीं है, इसे पहनना हेल्थ के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि ब्रा हमेशा सही साइज और फिट देखकर ही खरीदी जाए। लेकिन अमूमन महिलाओं को अपनी ब्रा का परफेक्ट साइज मालूम ही नहीं होता है। मगर इसके अलावा भी उन्हें ब्रा से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना होता है। जैसे कि ब्रा की स्ट्रैप का ढीला पड़ना, कंधे से स्ट्रैप का दिखना या नीचे गिरना। ऐसी कई दिक्कतों से अगर आप भी परेशान हैं तो हम आपको ब्रा पहनने के 5 अमेजिंग तरीके बताएंगे, इससे आपकी प्रॉब्लम का हल भी हो जाएगा और आप फैशनेबल तरीके से ब्रा पहन भी पाएंगी।

1. स्ट्रैप-लेस ड्रेस के लिए ब्रा

अगर आपको अचानक ही किसी पार्टी में जाना है और आपका स्ट्रैप-लेस ड्रेस पहनने का मन है लेकिन आपके पास बिना स्ट्रैप वाली ब्रा नहीं है तो चिंता ना करें। आप केवल एक ब्रा लें, जिसे आप अक्सर पहनती नहीं हैं। उसके दोनों तरफ के स्ट्रैप निकालकर इस ब्रा को अपनी ड्रेस के अन्दर सुई-धागे से सिल लें। आपको केवल ब्रा के कप्स को ही ड्रेस के अन्दर सिलना है। आप चाहें तो एक्स्ट्रा कपड़ा काटकर निकला सकती हैं। अब आपकी ड्रेस के अन्दर ही कप्स लग गए हैं और आपको ब्रा पहनने की जरूरत नहीं।

2. बैक-लेस ड्रेस के लिए ब्रा

बैक-लेस ड्रेस के साथ अगर रोजाना पहनी जाने वाली ब्रा पहनें तो पीछे की स्ट्रैप दिखाई देने लगती है। लेकिन इसका भी हल पाया जा सकता है। सबसे पहले ब्रा के कप्स के आसपास के कपड़े को काटकर कप्स से अलग कर दें। इस कपड़े को कंधे से आ रहे स्ट्रैप से भी अलग कर दें। अब इन कंधे वाले स्ट्रैप के पिछले हिस्से को नीचे से ब्रा की शुरुआत में ही अन्दर की ओर चिपका दें या सुई धागे से सिल लें। इसके बाद ब्रा को आसानी से पहना जा सकता है और कहीं से भी स्ट्रैप दिखाई नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें: जाने अनजाने रोजाना आप भी करती हैं ब्रा से जुड़ी ये गलतियां

3. ब्रा के स्ट्रैप से दर्द हो तो

अगर ब्रा के स्ट्रैप के कारण कन्धों में दर्द रहने लगे तो जहां दर्द करता है वहां स्ट्रैप के नीचे बैंडेज चिपका दें। बैंडेज के लगाने से त्वचा पर किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहीं होगा और दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

4. ब्रा की शेप

ब्रा को कितनी ही सावधानी से पहनें या धोएं, कुछ समय के बाद उसकी शेप बदलने लगती है। अगर चाहती हैं कि ब्रा की शेप खराब ना हो तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें। ब्रा धोने के बाद उसे सुखाने के लिए हाइट पर ना टांगें, बल्कि किसी चीज पर लिटाकर रख दें। इससे उसकी शेप में कोई बदलाव नहीं आएगा।

5. क्रिस-क्रॉस ब्रा

खुद को फैशनेबल दिखाना हॉट ओ आप अपनी साधारण ब्रा को क्रिस-क्रॉस ब्रा में बदल लें। आपको केवल इतना करना है कि दाहिने कंधे की स्ट्रैप  की एंडिंग को बाएं कंधे की स्ट्रैप की एंडिंग में लगा दें। और वहां की स्ट्रैप की एंडिंग को निकालकर दाहिने वाली साइड लगा दें। इससे ब्रा को पीछे से क्रिस-क्रॉस शेप मिल जाएगी जो काफी कूल दिखेगी।

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल