लाइव न्यूज़ :

बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए काफी है एक 'लौंग', ऐसे करें इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: June 20, 2018 07:31 IST

मेकअप करते समय फाउंडेशन में लौंग का थोड़ा तेल मिलाकर लगाएं। मेकअप टिका भी रहेगा और मेकअप जुतारने के बाद भी स्किन सम स्मूथ और सही रहेगी। 

Open in App

चेहरे पर कोई दाग-धब्बा, मुंहासे ना हो और स्किन हर समय दमकती रहे, यह हर किसी की चाहत होते है। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी और खराब लाइफस्टाइल के चलते ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता है। ब्लेकिन आपके चेहरे की कई सारी तकलीफों को एक 'लौंग' खत्म कर सकती है। लौंग में विटामिन-ए और सी होता है। इसके अलावा यह एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भी भरपूर है। तो चलिए आपको बताते हैं लौंग के 5 इस्तेमाल, जो स्किन को नया निखार देने में सक्षम हैं

1. मुंहासों को कहें बाय-बाय

अगर चेहरे पर अचानक कोई पिम्पल आ जाए और आप एक रात में ही इससे छुटकारा चाहती हैं तो एक लौंग को नारियल तेल में पीसकर डालें और थोड़ा गर्म कर लें। तेल ठंडा होने पर कॉटन बॉल की मदद से उसे पिम्पल पर लगाएं। रात भर लगा रहने दें, सुबह तक पिम्पल खत्म हो जायेगा।

2. दाग-धब्बे करे छूमंतर

मुंहासों के बाद छूट जाने वाले दाग को खत्म करने के लिए अगर हर तरह की दवा, जैल का इस्तेमाल कर थक चुकी हैं तो अप लौंग को ट्राई करके देखें। नारियल तेल में लौंग का थोड़ा तेल मिलाकर इसे निशान पर लगाएं, कुछ ही दिनों में दाग हलके होकर खत्म हो जाएंगे।

3. एंटी-एजिंग नुस्खा

लौंग का रोजाना इस्तेमाल करेंगी तो बाजार से मिलने वाली महंगी एंटी-एजिंग क्रीम को यकीनन भूल जायेंगी आप। रोजाना लौंग के तेल को चेहरे पर लगाने से झुर्रियों और अनचाही लकीरों को आने से पहले ही रोका जा सकता है। लौंग के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा अको बूढ़ा होने से बचाते हैं।

काली मिर्च से बनाएं ये 3 फेस पैक, हफ्ते भर में गायब हो जाएंगी झुर्रियां

4. स्किन को दे आराम

केवल हमारी बॉडी को ही नहीं, हमारी त्वचा को भी रिलैक्स करने की जरूरत होती है। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार लौंग के तेल से त्वचा को आराम मिलता है। दिन के अंत में चेहरे पर लौंग का तेल लगाएं  और हलके हाथों से मसाज करें। दिनभर का सारा तनाव खत्म हो जाएगा। 

5. मेकअप से पहले

मेकअप करते समय फाउंडेशन में लौंग का थोड़ा तेल मिलाकर लगाएं। मेकअप टिका भी रहेगा और मेकअप जुतारने के बाद भी स्किन सम स्मूथ और सही रहेगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन