लाइव न्यूज़ :

WBBSE 10th Result 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड जारी किया 10वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 15, 2020 10:08 IST

West Bengal WBBSE Class 10 results declared: WBBSE 10 वीं की परीक्षा कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते प्रभावित नहीं हुई है। दरअसल, 27 फरवरी तक परीक्षा संपन्न हो गई थी। लेकिन रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल बोर्ड ने आज साढ़े 9 बजे 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है।छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर अपने परिणाम देख सकते हैं।

WBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2020: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जिन छात्रों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है वे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर अपने परिणाम देख सकते हैं।

पश्चिम बंगाल बोर्ड के 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम को की थी। वहीं, मुख्यमंत्री ने यह भी पुष्टि की कि प्लस टू परीक्षा या उच्च माध्यमिक के परिणाम 17 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

इस साल लगभग 10 लाख, 15 हजार से अधिक छात्र 10वीं की परीक्षा में बैठे हैं। इनमें 5,76,009 लड़कियां हैं। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन WBBSE 10 वीं की परीक्षा कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते प्रभावित नहीं हुई है। दरअसल, 27 फरवरी तक परीक्षा संपन्न हो गई थी। लेकिन रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। 

WBBSE 10th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट को चेक  

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले बेस्ट बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org पर जाएं। 

स्टेप 2- उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- छात्र उसके बाद रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

पश्चिम बंगाल बोर्ड की हुई थी 1951 स्थापना 

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1975 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

टॅग्स :डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिकडब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजीपश्चिम बंगालएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना