लाइव न्यूज़ :

UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड हाईटेक अंदाज में तैयार कर रहा है रिजल्ट, जानिए कब जारी होंगे परिणाम? 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2020 10:12 IST

UP Board 10th 12th Result 2020: कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुछ दिनों के लिए रुक गया था, लेकिन अब पूरा हो गया है। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख, 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे।

Open in App
ठळक मुद्देUPMSP हाईटेक अंदाज में रिजल्ट तैयार करने में जुटा हुआ है।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश मध्यामिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईटेक अंदाज में रिजल्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब बोर्ड ने एक पोर्टल बनाया है, जिस पर क्षेत्रीय कार्यालयों से नबंर और संशोधन मंगा लिए जा जाते हैं। अब पूरा काम ऑनलाइन हो गया है। इसकी वजह से यूपी बोर्ड को रिजल्ट तैयार करने में कम समय लग रहा है। 

बता दें,  कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुछ दिनों के लिए रुक गया था, लेकिन अब पूरा हो गया है। UPMSP 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 27 जून को घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा है कि 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार, 27 जून 2020 को की जाएगी। 

UP Board Result: 56 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख, 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा करवाने के लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वही, इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख, 84 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। साथ ही साथ नकल पर नकेल कसने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। राज्य में कुल 19 लाख कैमरे लगे थे। वहीं, परीक्षा के लिए 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे। 

UP Board 10th Result: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्टस्टेप 1- यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद वहां होमपेज पर 'यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम'/ 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- उसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करना होगा।

स्टेप 4- रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी अंकित करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

स्टेप 5- रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें।

UPMSP: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद के बारे में

उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) स्कूल शिक्षा का सर्वोच्च स्तर है जो राज्य में स्कूली शिक्षा के विकास, पर्मोशन और विनियमन का कार्य करता है। बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं के छात्रों के लिये वार्षिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०एग्जाम रिजल्ट्सयूपीएमएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

भारतउत्तर प्रदेशः 5000 स्कूल होंगे बंद?, स्कूलों में 50 से भी कम बच्चों का एडमिशन और 500 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 भी शिक्षक नहीं

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना