लाइव न्यूज़ :

TS Inter Result 2020: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट का रिजल्ट, ऐसे करें आसानी से चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2020 15:09 IST

TS Inter Result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। 18 मई को भूगोल पेपर- II, आधुनिक भाषा- पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसके बाद अंतिम मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना बोर्ड ने इंटरमीडिएट के 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है।छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं।

TS Inter Result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) के इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जोकि अब खत्म हो गया है। तेलंगाना बोर्ड ने इंटरमीडिएट के 1st और 2nd ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। तेलंगाना बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी घोषित किया है।  छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं।

TS Inter Result 2020: लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में हुई देरी

इस बार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई। इंटर परीक्षा 23 मार्च 2020 को समाप्त होना थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद 18 मई को भूगोल पेपर- II, आधुनिक भाषा- पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित हुई, जिसके बाद अंतिम मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हुई।

TS Inter Result 2020: 2nd ईयर के छात्र एसएमस से देखें रिजल्ट

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल में SMS बॉक्स खोलें।

स्टेप 2- उसके बाद TSGEN2 टाइप करें और स्पेस दे।

स्टेप 3- अब रोल नंबर अंकित करें।

स्टेप 4- इसके बाद 56263 पर सेंड कर दें।

स्टेप 5- कुछ ही देर में मैसेज के जरिए आपको रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। 

TS Inter Result 2020: 1st ईयर के छात्र एसएमस से देखें रिजल्ट

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल में SMS बॉक्स खोलें।

स्टेप 2- उसके बाद TSGEN1 टाइप करें और स्पेस दे।

स्टेप 3- अब रोल नंबर अंकित करें।

स्टेप 4- इसके बाद 56263 पर सेंड कर दें।

स्टेप 5- कुछ ही देर में मैसेज के जरिए आपको रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। 

TS Inter Result 2020: ऑनलाइन ऐसे करें रिजल्ट चेक 

स्टेप 1- स्टूडेंट सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबासइट bie.telangana.gov.in या पार्टनर वेबसाइट manabadi.com पर जाएं।

स्टेप 2- यहां TS Intermediate 1st & 2nd Year Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4- कुछ देर बाद होम पेज पर आपका रिजल्ट शो करेगा। 

स्टेप 5- यहां से रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें। 

तेलंगाना बोर्ड के बारे में (About Telangana Board)

तेलंगाना राज्य बोर्ड, यानी तेलंगाना बोर्ड हर साल दो उप-डिवीजनों में परीक्षाएं आयोजित करता है। पहला  तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बोर्ड तेलंगाना बोर्ड SSC की परीक्षा आयोजित करता है और तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट शिक्षा इंटरमीडिएट (11वीं और 12 वीं ) की परीक्षाएं आयोजित करता है। तेलंगाना बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (TBSE) का गठन 2014 में हुआ था।

टॅग्स :तेलंगाना मंडळ एचएससीटीसबीइइ.कग्ग.गोंव.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना