लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कमाल के साथ रिकॉर्ड, भाई 14 साल की उम्र में ग्रेजुएट और बहन 17 की उम्र में शोध छात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2020 18:54 IST

देश का यह पहला ऐसा छात्र है, जिसने इतनी कम उम्र में स्नातक की परीक्षा पत्रकारिता में पास की है. इतना ही नहीं सिर्फ नौ साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास करनेवाले अगस्त्य ने फर्स्ट डीविजन में (63 % ) 12 वीं की भी परीक्षा पास कर एक रिकॉर्ड कायम किया है. 

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त्य ने महज 14 साल की उम्र पत्रकारिता में डिग्री की परीक्षा पास कर एक रिकॉर्ड बनाया है.अगस्त्य राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस का खिलाड़ी भी है.अगस्त्य ने फर्स्ट डीविजन में (63 % ) 12 वीं की भी परीक्षा पास कर एक रिकॉर्ड कायम किया है. 

सूर्य प्रकाश तिवारी

हैदराबादः हैदराबाद के मेधावी भाई- बहन ने अपनी प्रतिभा से सभी को चकित कर दिया है. महज 17 वर्ष की उम्र में पीएचडी की शुरुआत करनेवाली नैना है तो वहीं उसका भाई अगस्त्य ने महज 14 साल की उम्र पत्रकारिता में डिग्री की परीक्षा पास कर एक रिकॉर्ड बनाया है.

देश का यह पहला ऐसा छात्र है, जिसने इतनी कम उम्र में स्नातक की परीक्षा पत्रकारिता में पास की है. इतना ही नहीं सिर्फ नौ साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास करनेवाले अगस्त्य ने फर्स्ट डीविजन में (63 % ) 12 वीं की भी परीक्षा पास कर एक रिकॉर्ड कायम किया है. 

अगस्त्य राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस का खिलाड़ी भी है. इनके पिता जयस्वाल का कहना है कि हर बच्चा विशेष प्रतिभा लिए होता हैं और अगर माता- पिता थोड़ा समय देकर बच्चों को प्रशिक्षित करें तो उनकी प्रतिभा निखर कर आती है. वे सभी अभिभावकों के लिए भी एक प्रेरणास्तोत्र की भूमिका निभा रहे हैं. 

गूगल बॉय के नाम से जाना जाता है अगस्त्य को इसलिए गूगल बॉय कहा जाता है कि वह दो साल की उम्र में 300 सवालों के जवाब बड़ी ही आसानी से दे देता था और आज वह तीन हजार सवालो के जवाब देने मे सक्षम है. अगस्त्य को बहुमुखी प्रतिभा का धनी भी कहा जाता है, क्योंकि वह एक मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ गायक और पियानों वादक भी है. 

आंध्र पुलिस की ब्रांड एम्बेस्डर नैना ने महज आठ साल की उम्र में दसवीं, दस साल की उम्र में 12वीं, 13 की उम्र में स्नातक और 15 साल की उम्र में स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की. वह आंध्र पुलिस की ब्रांड एम्बेस्डर भी है.

टॅग्स :हैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना