लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड: गुजरात के स्कूलों की 150 लड़कियां राजपथ पर पेश करेंगी गरबा, दिल्ली के तीन स्कूलों के छात्र परेड में लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: January 18, 2020 14:05 IST

गरबा के लिए गांधीनगर के दो स्कूलों - जे एम चौधरी सार्वजनिक कन्या विद्यालय और सरकारी प्राथमिक शाला, और राजकोट जिले के गोंडल से कांताबेन बाबूभाई बेरा कन्या विद्यालय से छात्राओं का चयन किया गया है।

Open in App

गुजरात के विभिन्न स्कूलों की 150 छात्राओं का एक समूह यहां राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में गरबा प्रदर्शन करेगा। इस उपलब्धि से कई छात्राएं बेहद खुश हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा दिल्ली के तीन स्कूलों के छात्र भी पहली बार परेड में हिस्सा लेंगे और वे राजस्थानी लोक नृत्य, बांग्ला शैली बाउल और योगाभ्यास का प्रदर्शन करेंगे।

गरबा के लिए गांधीनगर के दो स्कूलों - जे एम चौधरी सार्वजनिक कन्या विद्यालय और सरकारी प्राथमिक शाला, और राजकोट जिले के गोंडल से कांताबेन बाबूभाई बेरा कन्या विद्यालय से छात्राओं का चयन किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 71 वें गणतंत्र दिवस के लिए, शिक्षा निदेशालय और रक्षा मंत्रालय ने दिल्ली के तीन स्कूलों और उदयपुर के पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का चयन किया है, जिसके 474 लड़कियां और 162 लड़के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

दिल्ली के जिन तीन स्कूलों का चयन किया गया है, उनमें जनकपुरी का सर्वोदय कन्या विद्यालय बी-ब्लॉक, विनय नगर बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल और अरविंद गुप्ता डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसगुजरातदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना