लाइव न्यूज़ :

RBSE 10th 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाएं आज से, छात्रों को इन नियमों का रखना होगा ध्यान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2020 11:17 IST

RBSE 10th 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर कर दी गई थी। 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं 18 जून से 30 जून के बीच होंगी। ये परीक्षाएं दो पाली में आयोजित करवाई जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देRBSE की 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने  छात्र-छात्राओं को परीक्षा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

RBSE Class 10th, 12th Exam 2020: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने  छात्र-छात्राओं को परीक्षा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही साथ मास्क लगाने की भी अपील की है।

शिक्षा मंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'कल से 10वीं और 12 वीं की शेष परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं।सभी विद्यार्थियों से निवेदन है की हाथों में सैनिटाइजर, मुंह पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रूप से करें।' 

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर कर दी गई थी। 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं 18 जून से 30 जून के बीच होंगी। ये परीक्षाएं दो पाली में आयोजित करवाई जाएंगी। इस दौरान कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं। शेष परीक्षाएं कुल 6201 परीक्षा केंद्र पर आयोजिक करवाई जाएंगी।

RBSE: 10वीं और 12वीं शेष पेपरों की परीक्षा

RBSE 10वीं की शेष दो पेपरों की परीक्षाएं होनी हैं, जिसमें पहले पेपर 29 जून को सामाजिक विज्ञान और दूसरा पेपर 30 जून को गणित का करवाया जाएगा। वहीं, 12वीं के 10 पेपरों की परीक्षाएं शेष हैं, जिसमें 18 जून को गणित, 19 जून को सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग विषय की परीक्षा, 22 जून को भूगोल/व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा, 23 जून को गृहविज्ञान, 24 जून को चित्रकला,  25 जून को हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थान साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी) विषय की परीक्षा, 26 जून को संस्कृत साहित्य विषय की परीक्षा, 27 जून को अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिंदी) विषय की परीक्षा, 29 जून को कंठसंगीत/नृत्य कत्थक/वाद्य संगीत विषय की परीक्षा और 30 जून को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होनी है।

RBSE करने लगा रिजल्ट की तैयारियां

बता दें, राजस्थान बोर्ड ने जिन पेपरों की परीक्षा हो चुकी है उनका मूल्यांकन पूरा कर लिया है और रिजल्ट की तैयारिया शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि RBSE ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण परीक्षकों को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के अंक सीधे वेबसाइट पर अपलोड करने की इजाजत दी है। पिछले साल तक परीक्षक हर छात्र के अंकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बोर्ड कार्यालय भेजते थे। मगर अब कोरोना वायरस के कारण इस खंड को हटा दिया है। ऐसे में अब परीक्षक सीधे ऑनलाइन अंक पोस्ट करेंगे। 

राजस्थान बोर्ड के बारे में जानिए

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की स्थापना 1957 में हुई थी। जिसमें लगभग 6,000 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं और 15 लाख से अधिक छात्र BSER द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेते हैं। यह राजस्थान राज्य में एक परीक्षा और शैक्षणिक शिक्षा नियामक निकाय है।  बोर्ड राज्य में माध्यमिक शिक्षा के विकास और संवर्धन के लिए जिम्मेदार एकमात्र निकाय है।

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०२०आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वी रिजल्ट २०२०राजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतRBSE Class 10 exam result: परिणाम घोषित होने के बाद RBSE की वेबसाइट क्रैश, छात्र यहाँ देख सकते हैं स्कोरकार्ड

भारतRBSE 10th Result 2026: आज आएगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट देख पाएंगे परिणाम, जानें टाइमिंग

भारतबिजली नहीं, कोचिंग नहीं? फिर भी चंचल बनीं टॉपर, 99.83% के साथ चमकीं भरतपुर की बेटी

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना