लाइव न्यूज़ :

RBSE 10th Result 2019: राजस्थान बोर्ड आज जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट, छात्र यहां देखें अपने परिणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 31, 2019 10:28 IST

RBSE 10th Result 2019: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या   rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Open in App

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं कक्षा का रिज्लट जल्द जारी कर सकता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि RBSE आज रिजल्ट जारी कर देगा, लेकिन बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या   rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

RBSE 10th Result: अभी आधिकारिक ऐलान नहीं

बता दें, RBSE ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया था। रिजल्ट घोषित करने के बाद बोर्ड ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा था कि 10वीं का रिजल्ट आठ या नौ जून तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुई है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह 10वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह तक जारी कर देगा।

RBSE 10th Result: पिछले साल 11 मई को जारी हुआ था परिणाम

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चली थी। इस परीक्षा में 11 लाख, 22 हजार 651 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए। वहीं, पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में  कुल 10 लाख, 58 हजार,18 स्टूडेंटस बैठे थे। जिसमें से 8 लाख, 44 हजार, 909 स्टूडेंटस ही पास हुए थे। कुल मिलाकर 10वीं कक्षा में 79.86% पास हुए थे। पिछले साल बोर्ड ने 11 मई को 10वीं का परिणाम घोषित किया था।

ऐसे करें रिजल्ट चेक (Rajasthan Board Result 2019)

1- छात्र सबसे पहले rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।

2- इसके बाद राजस्थान बोर्ड पर क्लिक करें।

3- Rajasthan Board result 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।

4- उसके बाद ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे हॉल टिकेट नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।

5- सब्मिट पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का रिजल्ट खुल जायेगा। 

6- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

राजस्थान बोर्ड के बारे में (About Rajasthan  board)

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)की स्थापना 1957 में हुई थी। जिसके अंतर्गत 6,000 एफिलेटिड स्कूल और 15 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंटस आते हैं। 

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९राजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतRBSE Class 10 exam result: परिणाम घोषित होने के बाद RBSE की वेबसाइट क्रैश, छात्र यहाँ देख सकते हैं स्कोरकार्ड

भारतRBSE 10th Result 2026: आज आएगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट देख पाएंगे परिणाम, जानें टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना