लाइव न्यूज़ :

Corona: लॉकडाउन के दौरान प्राइवेट स्कूल नहीं ले सकेंगे की फीस, सरकार ने जारी किए निर्देश

By सुमित राय | Updated: April 2, 2020 10:36 IST

सरकार को बार-बार परिजनों से शिकायत मिल रही थी कि प्राइवेट स्कूल बच्चों की फीस भरने के लिए उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं।सीएम ने पहले भी फीस नहीं लेने के लिए कहा था, लेकिन इसके बावजूद स्कूल अभिभावकों पर दबाव बना रहे थे।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है और ऐसे समय में लोगों आर्थिक तंगी का डर सताने लगा है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों को राहत दी है और ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान प्राइवेट स्कूल बच्चों से फीस नहीं लेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार को बार-बार परिजनों से शिकायत मिल रही थी कि प्राइवेट स्कूल बच्चों की फीस भरने के लिए उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने निर्देश जारी कर दिए। हालांकि पहले भी उन्होंने स्कूलों से फीस नहीं लेने के लिए कहा था, लेकिन इसके बावजूद स्कूल अभिभावकों पर दबाव बना रहे थे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने ट्वीट किया, 'लॉकडाउन के दौरान अनेक निजी शालाओं द्वारा स्कूल फीस जमा करने संबंधी संदेश पालकों को लगातार भेजे जा रहे हैं, ऐसे समय में फीस भुगतान के लिए दबाव डालना उचित नहीं है। सभी शालाओं को लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस वसूली स्थगित रखने के निर्देश दिये गए हैं।'

बता दें कि अब तक छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 9 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 2 लोग ठीक भी हो चुके हैं और किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। वहीं देशभर में अब तक कोरोना वायरस से 1965 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष