लाइव न्यूज़ :

Distinguished Alumni Award देकर पूर्व छात्रों को सम्मानित करेगा JNU, मोदी सरकार के दो मंत्रियों को मिलेगा पहला सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 10:34 IST

निर्मला सीतारमण ने स्कूल ऑफ सोशल साइंस और स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से अपनी एम.ए. और एम.फिल की डिग्री पूरी की। वहीं, एस जयशंकर ने स्कूल ऑफ इंटरनेशल स्टडीज में एम.फिल और पीएस.डी. पूरी की।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू इसी साल अगस्त महीने में दीक्षांत समारोह का आयोजन करेगा। जेनयू ने इसकी घोषणा बुधवार (12 जून) को विश्वविद्याल की कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक के बाद किया।

जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) अपने पूर्व छात्र विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सम्मानित करने जा रहा है। जेनयू ने इसकी घोषणा बुधवार (12 जून) को विश्वविद्याल की कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक के बाद किया। अगस्त महीने में आयोजित होने वाले जेएनयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में इन्हें Distinguished Alumni Award  से नवाजा जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेएनयू रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने कहा कि जेएनयू की कार्यकारी परिषद ने इस साल अगस्त में होने वाले विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर को पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 

हालांकि इन दोनों मंत्रियों को किस तारीख को सम्मानित किया जाएगा इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। जेएनयू ने बताया कि निर्मला सीतारमण ने स्कूल ऑफ सोशल साइंस और स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से अपनी एम.ए. और एम.फिल की डिग्री पूरी की। वहीं, एस जयशंकर ने स्कूल ऑफ इंटरनेशल स्टडीज में एम.फिल और पीएस.डी. पूरी की। उन्होंने परमाणु कूटनीति में विशेषज्ञता हासिल की।  

टॅग्स :निर्मला सीतारमणजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया