लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE SSC supplementary  Result 2018: घोषित हुए 10वीं सप्लीमेंट्री के नतीजे, ये है एडमिशन की आखिरी तारीख

By धीरज पाल | Updated: August 29, 2018 15:36 IST

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12 वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आगे की कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड के वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

महाराष्ट्र, 29 अगस्त: इस साल आयोजित महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) कक्षा 10(SSC) की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे एमएसबीएसएचएसई ने ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया है। जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा दिया था वो अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड के वेबसाइट  mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10 वीं के सप्लीमेंट के एग्जाम जुलाई महीने में आयोजित करवाया था। जिसकी घोषणा आज करेगा। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड MSBSHSE की वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थी। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र बोर्ड ने 24 अगस्त को रिजल्ट घोषित किया था। 

31 अगस्त तक ले सकते हैं 10वीं और 12वीं में एडमिशन

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12 वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आगे की कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। महाराष्ट्र शिक्षा राज्य मंत्री विनोद तावड़े ने यह घोषणा की थी कि दोनों कक्षाओं के छात्र 31 अगस्त तक एडमिशन के लिए एप्लाई कर सकते हैं। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

-छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।- इसके बाद होमपेज पर SSC Examination July Result 2018 लिंक पर क्लिक करें। - यहां छात्र अपने रोल नंबर समेत मांगी गई सभी डिटेल्स डालें।- सब्मिट करें और रिजल्ट देखें इसके अलावा छात्र अपने रिजल्ट की प्रिंट आउट जरूर ले लें। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्समहाएचएसएससीबोर्ड.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना