लाइव न्यूज़ :

Maharashtra SSC Result: 10वीं के छात्रों को रद्द हुए भूगोल के पेपर में मिलेंगे औसत अंक, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 28, 2020 14:29 IST

Maharashtra Board Result 2020: बोर्ड की ओर से कहा गया है कि चूंकि लंबित भूगोल का पेपर रद्द कर दिया गया था, इसलिए बोर्ड ने एसएससी छात्रों को लिखित परीक्षा में औसत अंक देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दूसरे पेपरों में छात्रों को औसत स्कोर दिए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कहा कि 10वीं कक्षा के भूगोल के पेपर में औसत अंक दिए जाएंगे। कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन कारण 10वीं के भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था।

Maharashtra Board Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कहा कि 10वीं कक्षा के भूगोल के पेपर में औसत अंक दिए जाएंगे। बात दें, कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन कारण 10वीं के भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था। यह पेपर 23 मार्च को होना था। वहीं अब बोर्ड रिजल्ट की तैयारियों में लगा है और जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि चूंकि लंबित भूगोल का पेपर रद्द कर दिया गया था, इसलिए बोर्ड ने एसएससी छात्रों को लिखित परीक्षा में औसत अंक देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दूसरे पेपरों में छात्रों को औसत स्कोर दिए जा सकते हैं। यह कहा गया है कि अलग-अलग-योग्य छात्रों के लिए  वोकेशन विषयों की परीक्षा के मामले में एक समान नियम लागू किया जाएगा। बता दें, महाराष्ट्र में सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) परीक्षा के लिए 17 लाख से अधिक छात्र ने परीक्षा दी थी।

महाराष्ट्र बोर्ड के छात्र अब रिजल्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट के संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड SSC और HSC के नतीजे जून के मध्य तक जारी कर सकता है। इस बार कोरोना की वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है।

Maharashtra Board Result 2020 के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें।

स्टेप 2- लॉगइन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( SSC Result 2020) का लिंक होगा। 

स्टेप 3- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।

स्टेप 5- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

जानिए महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965  में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र एसएससी रिजल्टमहाराष्ट्र एचएससी परिणामएग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना