लाइव न्यूज़ :

CBSE स्कूल नहीं दें कक्षा एक और दो के छात्रों को होमवर्क, मद्रास हाई कोर्ट ने दिए निर्देश

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 30, 2018 10:46 IST

एचसी ने साथ ही साथ सीबीएसई से यह भी कहा है कि इस आदेश का पालन करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया जाए, ताकि स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया जा सके।

Open in App

चेन्नई, 30 मईः मद्रास हाईकोर्ट ने कक्षा एक और दो के छात्रों को दिए जाने वाले होम वर्क (पढ़ाई से संबंधित गृह कार्य) पर रोक लगाने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने ये कदम उन छात्रों के लिए उठाया है जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से पढ़ रहे हैं। छात्रों पर क्षमता से अधिक बोझ नहीं डालने को लेकर कोर्ट ने सीबीएसई को होमवर्क के आदेशों का पालन करने को कहा है। 

एचसी ने साथ ही साथ सीबीएसई से यह भी कहा है कि इस आदेश का पालन करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया जाए, ताकि स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया जा सके। वहीं, कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र और राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से 4 हफ्तों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।

आपको बता दें, एनसीईआरटी ने सीबीएसई को बीते महीने सिफारिश की थी कि कक्षा दो तक के विद्यार्थियों को होमवर्क नहीं दिया जाना चाहिए और तीसरी कक्षा तक केवल तीन विषय पढ़ाए जाने चाहिएष। एनसीईआरटी ने हाईकोर्ट में पेश अपने जवाब में कहा कि देशभर के लगभग 18 हजार सीबीएसई स्कूलों को इन सिफारिशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

खबरों के अनुसार, एक वकील एम पुरोषोत्तमन ने याचिका दायर करके हाईकोर्ट से कहा था कि सीबीएसई स्कूल एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम का सख्ती से पालन करें और छात्रों पर क्षमता से अधिक बोझ नहीं डालें, इसके निर्देश दिए जाने चाहिए। 

वहीं, याचिकाकर्ता का कहना है कि एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के मुताबिक पहली कक्षा के बच्चों को केवल तीन विषय-मातृभाषा, अंग्रेजी और गणित पढ़ाये जाने चाहिए, लेकिन वास्तव में उन्हें स्कूलों में आठ विषय पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :सीबीएसईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष