लाइव न्यूज़ :

JEE Main Result April 2019: जेईई मेन का रिजल्ट घोषित, शुभान श्रीवास्तव ने किया ऑल इंडिया टॉप

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2019 09:57 IST

JEE main result april 2019: जिन अभ्यिर्थियों ने यह परीक्षा दी है वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

Open in App

इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी कर दिया गया है। इस बार दिल्ली के शुभान श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं अविनाश भारद्वाज बिहार स्टेट टॉपर बने हैं। जिन अभ्यिर्थियों ने यह परीक्षा दी है वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

इस बार 24 छात्रों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों में राजस्थान और तेलंगाना से चार-चार छात्र हैं, जबकि तीन मध्य प्रदेश के और दो-दो छात्र उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के हैं। बाकी छात्र दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा और पंजाब के हैं। 

पहली बार जेईई-मेन की ऑनलॉइन परीक्षा इस साल दो बार जनवरी और अप्रैल में हुई। जो अभ्यर्थी जनवरी और अप्रैल दोनों परीक्षाओं में शामिल हुए थे, उनके दो प्रयासों के सर्वश्रेष्ठ अंकों को गिना गया। दोनों प्रयासों में उपस्थित हुए 6.8 लाख अभ्यर्थियों में से 2.97 लाख अभ्यर्थियों ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। दोनों एनटीए अंकों में से बेहतर अंकों को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की रैंक पर फैसला लिया गया है। 

यह परीक्षा देशभर में इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। जो छात्र जेईई-मेन परीक्षा पास कर लेते हैं वे प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए होने वाली जेईई-एडवांस्ड परीक्षा भी दे सकते हैं। 

टॅग्स :जेईईमेन.निक.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना