लाइव न्यूज़ :

JEE Main 2021: जनवरी नहीं फरवरी में कराई जा सकती है जेईई-मुख्य परीक्षा, जानिए क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 24, 2020 15:05 IST

कोरोना वायरस का असर शिक्षा पर दिख रहा है। बच्चे घर से ही ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। इस बीच कोविड के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मुख्य भी टल गया है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अगले साल जनवरी के बजाए फरवरी में कराया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपना जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2021 कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान दिसंबर 2020 के अंत तक कर पाएंगे।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी का असर सभी क्षेत्र में दिख रहा है। देश भर से लगभग सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कई परीक्षाओं को भी टाला जा रहा है।

कोविड के कारण उच्च स्तर की प्रवेश परीक्षा में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए जेईई-मेंस की परीक्षा की तारीख में भी बदलाव कर दिया गया है। 

आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य या जेईई मेन 2021 का पहला सत्र जनवरी के बजाय फरवरी में आयोजित होने की संभावना है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मुख्य 2021  पंजीकरण की तारीख के बारे में एक आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी।

आमतौर पर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जनवरी और अप्रैल में जेईई मेन का आयोजन करती है, लेकिन वर्तमान में चल रही सीओवीआईडी ​​-19 महामारी ने इस साल बोर्ड में अकादमिक कार्यक्रम को बाधित कर दिया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इस साल के लिये अभी भी चल रही दाखिला प्रक्रिया के चलते यह फैसला लिया जा सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अब भी जारी है, लिहाजा 2021 की जेईई-मुख्य परीक्षा को फरवरी में कराए जाने पर विचार चल रहा है। इससे उन छात्रों को फायदा होगा, जो पिछली परीक्षा में प्राप्त अंकों या उन कॉलेजों से संतुष्ट नहीं हैं, जहां उन्हें दाखिला मिल रहा है।'' अधिकारी ने कहा, ''कोरोना वायरस के बढ़ते मामले भी एक वजह हैं।''

उम्मीदवार दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपना जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2021 कर पाएंगे। वहीं, उम्मीदवार जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान दिसंबर 2020 के अंत तक कर पाएंगे। उम्मीदवार जेईई मेन जनवरी 2021 परीक्षा के लिए आफिशियल वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

जेईई मेन की परीक्षा में कुल 75 सवाल पूछे जाते हैं

जेईई मेन की परीक्षा में कुल 75 सवाल पूछे जाते हैं, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से तीन अलग भागों में पूछे जाते हैं। हर सही जवाब के लिए 4 नंबर दिए जाते हैं और हर गलत जवाब के लिए एक नंबर काट दिया जाता है. अगर सवाल का जवाब न दिया जाए तो जीरो नंबर मिलते हैं, परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल 11वीं और 12वीं क्लास के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स से पूछे जाते हैं।

कुछ समय पहले एनसीईआरटी की 57वीं सामान्य परिषद बैठक के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुझाव दिया था कि अगले वर्ष होने वाली जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाएं घटे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जानी चाहिए, बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की थी, जिसमें राज्यों के शिक्षा मंत्री भी शामिल थे।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनजेईई एडवांसशिक्षा मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंकसीबीएसईआईआईटी कानपुरजेईई रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना